Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग:रेलवे बोर्ड सलाहकार को सौंपा ज्ञापन, ओवरब्रिज की भी मांग

    4 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में भारतीय रेलवे बोर्ड के सलाहकार के फतेहपुर रेलवे स्टेशन निरीक्षण के दौरान यात्रियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव से फतेहपुर स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव और अन्य सुविधाओं की मांग के लिए दिया गया। यात्रियों ने बताया कि फतेहपुर रेलवे स्टेशन से रात 1 बजे से सुबह 10 बजे तक कानपुर जाने के लिए कोई एक्सप्रेस ट्रेन नहीं रुकती। इसी तरह, शाम 6:30 बजे से रात 1 बजे तक प्रयागराज जाने के लिए भी किसी एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित ठहराव नहीं है। इससे दैनिक यात्रियों, कामगारों, व्यापारियों और छात्रों को काफी परेशानी होती है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस-12561 (कानपुर जाने के लिए) और महाबोधि एक्सप्रेस-12398 (प्रयागराज जाने के लिए) का दो मिनट का ठहराव देने की मांग की। यात्रियों के अनुसार, यह ठहराव जनपद के स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी और यात्रियों को बड़ी सुविधा प्रदान करेगा। ज्ञापन में शादीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर उपरिगामी सेतु (ओवरब्रिज) के निर्माण की भी मांग की गई, जिससे प्रतिदिन लगने वाले जाम से राहत मिल सके। इसके अतिरिक्त, फतेहपुर स्टेशन परिसर में जिले के शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रण, 'विजयी विश्व तिरंगा प्यारा' के रचयिता श्याम लाल गुप्त ‘पार्षद’ तथा भृगुधाम भिटौरा और ओम घाट जैसे ऐतिहासिक स्थलों की वॉल पेंटिंग कराने का प्रस्ताव भी रखा गया। रेलवे बोर्ड के सलाहकार ने ज्ञापन प्राप्त कर सभी मांगों को रेलवे मंत्री तक पहुंचाने और उनके समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान आलोक विश्वकर्मा, अभिषेक सिंह, विवेक कुमार, जियान अहमद, शिवबरन, अनुज कुमार, आलोक त्रिपाठी सहित कई लोग मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अवधेश अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष नियुक्त:सर्वसम्मति से चुनने के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी
    Next Article
    लखनऊ में गेमिंग कैफे संचालक पर हमला:दबंगों ने दुकान में घुसकर की मारपीट व तोड़फोड़, घटना अंदर लगे सीसीटीवी में कैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment