Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड का पूर्वाभ्यास:रिक्रूट आरक्षियों ने दिखाया उत्कृष्ट अनुशासन और तालमेल

    3 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के बाद आयोजित होने वाली 'दीक्षांत/पासिंग आउट परेड' का पूर्वाभ्यास उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने परेड की सलामी ली और उसका सूक्ष्म एवं व्यापक निरीक्षण किया। परेड में करीब 300 रिक्रूट आरक्षियों ने उत्कृष्ट तालमेल, अनुशासन और ड्रिल की उच्च गुणवत्ता का प्रदर्शन किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परेड गठन, कमांड एवं कंट्रोल, ड्रेस, कदमताल और सुरक्षा प्रबंधों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम को भव्य, सुव्यवस्थित और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। 4 तस्वीरें देखिए… रिहर्सल के दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों को देश की सेवा, अपने कर्तव्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण तथा भारतीय संविधान के प्रति सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। इसका उद्देश्य उनमें कर्तव्यबोध और राष्ट्रसेवा की भावना को सुदृढ़ करना था। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रशिक्षुओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और जनसेवा के प्रति समर्पित पुलिसकर्मी बनने का आह्वान किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह और डीएसपी प्रगीता यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा नेता गोलीकांड:परिजनों ने 48 घंटे बाद दिए CCTV फुटेज:20 से अधिक बार पुलिस ने मांगे वीडियो, भूपेंद्र सिंह का लखनऊ में चल रहा इलाज
    Next Article
    गोरखपुर में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड:तापमान 42 डिग्री तक पहुंचा, 27-28 को बारिश के आसार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment