Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा नेता गोलीकांड:परिजनों ने 48 घंटे बाद दिए CCTV फुटेज:20 से अधिक बार पुलिस ने मांगे वीडियो, भूपेंद्र सिंह का लखनऊ में चल रहा इलाज

    3 hours ago

    2

    0

    गोंडा जिले में भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह को गोली मारे जाने के मामले में 48 घंटे बाद उनके परिजनों ने पुलिस को घर के सीसीटीवी फुटेज सौंप दिए हैं। पुलिस ने 20 से अधिक बार फुटेज मांगे थे। हालांकि इसे अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है क्योंकि जांच में वीडियो को शामिल किया गया है। परसपुर थाना क्षेत्र के गजराज पुरवा में रविवार रात भूपेंद्र सिंह पर हमला हुआ था। पुलिस अब इन फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। सीसीटीवी में भूपेंद्र सिंह अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में जाते हुए दिख रहे हैं। कुछ मिनट बाद फायरिंग की आवाज भी सीसीटीवी के वॉयस रिकॉर्डर में कैद होने की संभावना है। इस मामले में 36 घंटे बाद परिजनों ने दो नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने घटना के खुलासे के लिए चार टीमें गठित की हैं, लेकिन 48 घंटे बाद भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। घायल भूपेंद्र सिंह का इलाज लखनऊ के केजीएमसी अस्पताल में चल रहा है, जहां उनके पेट में फंसी गोली को ऑपरेशन के बाद भी नहीं निकाला जा सका है। परसपुर थाना अध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि थाने के विवेचक लखनऊ के केजीएमसी अस्पताल पहुंचकर घायल भूपेंद्र सिंह का बयान दर्ज करने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि आगे की जांच की जा सके। पुलिस ने जल्द ही गोलीकांड का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। भूपेंद्र सिंह के परिवार के लोगों से भी पुलिस द्वारा इस पूरी गोली कांड को लेकर के लगातार पूछताछ की जा रही है सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है ताकि जल्द से जल्द इस पूरे गोली कांड में शामिल आरोपियों को पकड़ करके पुलिस जेल भेज सके। जिन आरोपियों पर गोलीकांड का आरोप लगाया गया है उनकी भूमिका को लेकर की भी परसपुर थाने की पुलिस गंभीरता पूर्वक सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी से 56 साल के व्यक्ति को ट्रक ने कुचला:पथरी का इलाज कराकर घर लौट रहे थे, पीछे से ट्रक ने रौंद दिया
    Next Article
    फतेहपुर पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड का पूर्वाभ्यास:रिक्रूट आरक्षियों ने दिखाया उत्कृष्ट अनुशासन और तालमेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment