Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में युवक की संदिग्ध हालत में मौत:परिजनों ने महिला व उसके परिवार पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया

    6 hours ago

    2

    0

    फतेहपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान भिटौरा गांव निवासी 42 वर्षीय कमलेश दिवाकर के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, कमलेश 4 मई की रात करीब 2 से 3 बजे के बीच घर से निकले थे और वापस नहीं लौटे। सुबह लगभग 6 बजे ग्राम प्रधान ने उनके भाई को सूचना दी कि कमलेश का शव जिला अस्पताल में है। मृतक के भाई सुमेश उर्फ छोटू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तारा देवी नामक महिला ने उनके भाई को धोखे से बुधैयापुर गांव बुलाया था। आरोप है कि वहां महिला के पति, ससुर और अन्य कई लोगों ने मिलकर कमलेश के साथ बेरहमी से मारपीट की। गंभीर हालत में कमलेश को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान सुबह करीब 6:30 बजे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के आरोपों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्मार्ट मीटर के विरोध में सपा का विरोध-प्रदर्शन:आगरा में धौलपुर हाउस से पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ता
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में तेज बारिश की संभावन:तेज हवाओं के साथ छाए बादल, किसानों को मिलेगी राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment