Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या:प्रेमिका के बुलाने पर मिलने उसके घर पहुंचा था, परिजनों ने भैंस चोर बताया; 3 गिरफ्तार

    2 hours ago

    2

    0

    फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र के बुधैयापुर गांव में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा था, जहां महिला के परिजनों ने उसे पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कमलेश दिवाकर (42) के रूप में हुई है, जो हुसैगनज थाना क्षेत्र के भिटौरा गांव का निवासी था। कमलेश के छोटे भाई सुमेश ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 4 मई की रात करीब 2 से 3 बजे के बीच कमलेश घर से निकले थे। सुबह करीब 6 बजे ग्राम प्रधान ने सूचना दी कि कमलेश का शव जिला अस्पताल में है। सुमेश ने अपनी तहरीर में बताया कि तारा देवी नामक महिला ने उनके भाई कमलेश को धोखे से बुधैयापुर बुलाया था। वहां तारा देवी के पति मान सिंह, ससुर राज बिहारी सहित कई अन्य लोगों ने मिलकर कमलेश के साथ बेरहमी से मारपीट की। गंभीर हालत में कमलेश को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां सुबह करीब 6:30 बजे उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने बताया कि कमलेश शटरिंग का काम करता था। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सजा की मांग की है। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक की पत्नी सविता देवी और दो बेटियां, 11 वर्षीय कोमल व 8 वर्षीय विद्यावती का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने भैंस चोरी का आरोप लगाया पुलिस ने प्रार्थना पत्र मिलने के बाद कई लोगों को हिरासत में लिया है। ग्रामीणों की भीड़ के कारण थाना परिसर में लगभग दो घंटे तक छावनी जैसा माहौल रहा। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मध्य रात्रि लगभग 2:30 बजे यूपी 112 पर सूचना मिली थी कि ग्राम बुधैयापुर में एक व्यक्ति को भैंस चोरी का प्रयास करते हुए पकड़ा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुबह 6 बजे अस्पतला में तोड़ दिया दम इस सूचना पर यूपी 112 तथा थाना मलवां की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घायल व्यक्ति को उपचार हेतु तुरंत जिला अस्पताल फतेहपुर में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान प्रातः 6 बजे के आस पास मृत्यु हो गई है। मृतक की पहचान कमलेश पुत्र राम सजीवन, निवासी ग्राम भिटौरा, थाना हुसैनगंज के रूप में हुई है। मृतक कमलेश का तारा देवी (जिनकी शादी ग्राम बधैयापुर, थाना मलवां में हुई है) के साथ पहले से संपर्क में था। कल रात्रि में वह उससे मिलने गया था, जहां तारा देवी के पति मानसिंह व उनके अन्य परिवारी जन द्वारा इनको पकड़ा गया तथा इनके साथ मारपीट की गई, जिसके क्रम में यह घटना घटित हुई है। मृतक कमलेश के भाई सुमेश की तहरीर पर थाना मलवां पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौसी रेलवे फाटक पर खड़ी बाइक में लगी आग:अग्नि सचेतक ने फायर सिलेंडर से बुझाई, हजारों का नुकसान
    Next Article
    बंगाल,असम और पुडुचेरी में BJP की जीत पर जश्न:आगरा में ब्रज क्षेत्र कार्यालय पटाखे और मिठाइयां बांटी गई, ढोल नगाड़े बजाकर सड़क पर किया डांस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment