Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में तीन घरों में चोरी, लाखों के गहने पार:10 लाख का सामान चोरी, पुलिस जांच में जुटी,

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र स्थित खानपुर कदीम गांव में बीती रात तीन घरों में चोरी हो गई। अज्ञात चोर छत के रास्ते घरों में घुसे और नकदी सहित लगभग दस लाख रुपये के गहने लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने सबसे पहले नरेंद्र के घर को निशाना बनाया। यहां से लगभग एक लाख रुपये के गहने और करीब आठ हजार रुपये नकद चोरी हुए। इसके बाद चोरों ने सीढ़ी लगाकर अशोक उमराव के घर में प्रवेश किया, जहां से कुछ जरूरी कागजात और लगभग 5,500 रुपये नकद चुरा लिए गए। इसके बाद चोर पड़ोसी मनोज उमराव के घर पहुंचे। पीड़ित के मुताबिक, उनके घर से करीब 32 हजार रुपये नकद के साथ मंगलसूत्र, हार, अंगूठी समेत सोने-चांदी के लगभग दस लाख रुपये के कीमती गहने चोरी हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि चोरों ने बाहर से दरवाजे बंद कर घर के सदस्यों को कमरों में कैद कर दिया था, जिससे किसी को भी चोरी की भनक नहीं लग सकी। घटना की सूचना मिलते ही देवरी चौकी और जाफरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी बृज मोहन राय ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। उन्होंने पुलिस टीम को जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा:औरैया के देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    Next Article
    चैत्र नवरात्रि चतुर्थी : माँ कूष्मांडा का अलौकिक श्रृंगार:माँ कल्याणी से कल्याण की कामना के साथ उमड़ा आस्था का जन सैलाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment