Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में परशुराम जयंती पर कार्यक्रम:अखिल भारत हिंदू महासभा की बैठक, शोभायात्रा और समारोह की रणनीति

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में अखिल भारत हिंदू महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। यह बैठक आगामी 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह के सफल आयोजन की रणनीति बनाने के लिए कैंप कार्यालय आईटीआई रोड में आयोजित की गई थी। इसमें समारोह से संबंधित सभी कार्यों की जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने बताया कि 19 अप्रैल, रविवार को भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर प्रख्यात अभिनेता रामबाबू द्विवेदी 'मयंक' भगवान परशुराम के अभिनय में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से त्रिवेदी टावर, आईटीआई रोड में भजन-कीर्तन के साथ शुरू होगा। इसके बाद एक शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसके माध्यम से भगवान परशुराम के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में आम जनमानस को पूरी, सब्जी, बूंदी और शरबत का वितरण भी किया जाएगा। मनोज त्रिवेदी ने समस्त सनातन धर्मियों से कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री परशुराम का प्रकट दिवस एक राष्ट्रीय पर्व की तरह मनाया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से मंडल उपाध्यक्ष रामगोपाल शुक्ला, जिलाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, स्वामी राम आसरे आर्य, करण सिंह पटेल, डॉ. प्रमोद पांडे, संतोष नेता, मूलचंद गुप्ता, दीपक यादव, मुकेश चौरसिया, श्रवण कुमार आचार्य, धनंजय पांडे, आचार्य विजय तिवारी और जिला प्रभारी गजेंद्र मौर्य सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर हाईस्कूल टॉपर लक्ष्य भाटी सम्मानित:कांग्रेस नेताओं ने बुके भेंटकर टॉपर को मिठाई खिलाई
    Next Article
    देवरिया में नारी शक्ति वंदन एक्ट पर जताई उम्मीद:महिलाओं की राजनीति में हिस्सेदारी बढ़ाने की पहल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment