Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में जोमैटो डिलीवरी पार्टनर्स ने खोला मोर्चा:रेट बढ़ाने समेत 6 प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

    14 hours ago

    2

    0

    फतेहपुर में जोमैटो के डिलीवरी पार्टनर्स ने अपनी मांगों को लेकर कंपनी मैनेजमेंट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे शहर के बुलेट चौराहा के पास उन्होंने जोमैटो मैनेजमेंट टीम को एक ज्ञापन सौंपा। वे बढ़ती महंगाई, पेट्रोल की कीमतों और गाड़ियों के रखरखाव में हो रहे खर्च से परेशान हैं। डिलीवरी पार्टनर नीरज ने बताया कि मौजूदा दरों पर काम करना अब बहुत मुश्किल हो गया है। उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने और पारदर्शी व्यवस्था की मांग करते हुए कंपनी के सामने 6 मुख्य मांगें रखी हैं। उनकी पहली मांग है कि प्रति ऑर्डर डिलीवरी पार्टनर्स को कम से कम 15 रुपये प्रति किलोमीटर का रेट दिया जाए। लोकेशन में न हो हेराफेरी दूसरी मांग है कि नए डिलीवरी पार्टनर्स की जॉइनिंग तुरंत रोकी जाए। साथ ही, पुराने पार्टनर्स की सहमति के बिना कोई नया शहर शुरू न किया जाए। तीसरी मांग है कि ऐप पर दिखाई जाने वाली लोकेशन की सही जानकारी दी जाए। लोकेशन में किसी भी तरह की हेराफेरी (लोकेशन चोरी) न की जाए। चौथी मांग के तहत, लंबी दूरी के ऑर्डर पूरे करने के बाद वापसी के लिए प्रति ऑर्डर 10 रुपये का अतिरिक्त भुगतान किया जाए। पांचवीं मांग है कि जिन डिलीवरी पार्टनर्स की आईडी किसी वजह से बंद कर दी गई हैं, उन्हें फिर से चालू किया जाए। छठी और आखिरी मांग है कि अगर किसी रेस्टोरेंट पर ऑर्डर तैयार होने में 20 मिनट से ज्यादा की देरी होती है, तो संबंधित पार्टनर को स्क्रैच कार्ड देकर मुआवजा दिया जाए। विरोध प्रदर्शन तेज करने की चेतावनी सभी डिलीवरी पार्टनर्स ने एकजुट होकर कहा कि बढ़ते खर्चों के कारण उनका गुजारा करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मैनेजमेंट जल्द ही उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक फैसला नहीं लेता, तो वे आने वाले दिनों में अपना विरोध प्रदर्शन और तेज करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व चेयरमैन और बेटे पर घर में घुसकर हमला:ई-रिक्शा चालक से विवाद के बाद हुआ हमला, पिता गोरखपुर रेफर, 3 पकड़े गए
    Next Article
    ग्राम सुरसेन के किसानों ने DM से लगाई गुहार:चकबंदी प्रक्रिया से गांव को मुक्त कराने की मांग, पारदर्शी नहीं होने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment