Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में अंबेडकर जयंती पर गुलाबी गैंग ने मनाया जन्मोत्सव:अध्यक्ष हेमलता पटेल ने महिलाओं संग केक काटा, शोभायात्रा भी निकाली

    13 hours ago

    2

    0

    फतेहपुर के ब्लॉक बहुआ की ग्राम पंचायत सुजानपुर में मंगलवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष और ग्राम प्रधान हेमलता पटेल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र का ध्यान आकर्षित किया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासी और मातृशक्ति शामिल हुईं। इस अवसर पर हेमलता पटेल के नेतृत्व में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली इस यात्रा में सैकड़ों ग्रामीण उत्साहपूर्वक शामिल हुए। फूलों से सजी बाबा साहेब की झांकी और हाथों में नीले ध्वज लिए महिलाओं व युवाओं के जोश ने पूरे गांव को 'जय भीम' के नारों से गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम में जनसेवक धर्मेंद्र सिंह भी युवाओं के साथ बाबा साहेब को नमन करने पहुंचे। शोभायात्रा के समापन पर एक विशेष समारोह आयोजित किया गया, जहाँ प्रधान हेमलता पटेल ने समस्त ग्राम वासियों की उपस्थिति में केक काटकर बाबा साहेब का जन्मदिन मनाया। उन्होंने सभी का मुँह मीठा कराकर भाईचारे और समानता का संदेश दिया। प्रधान ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके विचारों और शिक्षित बनने के संकल्प को दोहराया। इस गौरवमयी आयोजन में प्रधान हेमलता पटेल के साथ मुख्य रूप से रानी, सुमन, विजमा, कमला, सुरेश, शिवा, गोपाल, धर्मेंद्र, सुनील, पंकज, राहुल, रोहित, उत्कर्ष, शिवकरण, संजय, कमलेश सहित सैकड़ों ग्रामीण पुरुष एवं महिलाएं सक्रिय रूप से उपस्थित रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के हैलट में गार्ड ने तीमारदार को थप्पड़ जड़ा,VIDEO:बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद, कहासुनी के बाद छीना फोन
    Next Article
    विजय प्रताप सिंह हत्याकांड का खुलासा:देवरिया का युवक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, प्रेमिका की शादी तय होने से था नाराज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment