Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाई:बहन की शादी को लेकर चिंतित था, जांच में जुटी पुलिस

    13 hours ago

    2

    0

    फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रामपुर पिलही गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार को सुबह करीब 10 बजे हुई। मृतक की पहचान रोहित पुत्र स्व. सुखराम के रूप में हुई है। ग्राम प्रधान सचान यादव ने पुलिस को घटना की सूचना दी। रोहित ने अपने घर में मकान की छत की सरिया से साड़ी का फंदा बनाकर जान दी। पुलिस के अनुसार, रोहित के माता-पिता का निधन पहले ही हो चुका था और वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रोहित आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। वह अपनी बहन काजल की शादी और स्वयं की शादी न होने को लेकर भी काफी परेशान रहता था। घटना के बाद मृतक की बहन काजल का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना अध्यक्ष आलोक पांडे ने बताया कि युवक ने फांसी लगाई है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक रात में पुलिस के हत्थे चढ़े पांच वारंटी:अमेठी पुलिस ने विशेष अभियान चलाया, दो महिलाएं भी शामिल
    Next Article
    आंगनबाड़ी महिलाओं का प्रदर्शन, जनगणना ड्यूटी में बदलाव की मांग:SIR-BLO कार्य के भुगतान और बच्चों की छुट्टी की भी अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment