Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर के इंस्पेक्टर का लखनऊ में सुसाइड:बहन बोली- एक लड़की से शादी करना चाहता था, आखिरी बार वीडियो कॉल पर हुई थी बात

    2 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर निवासी 34 वर्षीय पुलिस इंस्पेक्टर सत्येंद्र वर्मा लखनऊ के अहिमामऊ स्थित अपने किराए के कमरे में फांसी पर लटके पाए गए। वह वर्तमान में पुलिस मुख्यालय में तैनात थे। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव फतेहपुर स्थित उनके आवास पहुंचा, जहां परिजनों में शोक व्याप्त हो गया। सत्येंद्र की मां सुखरानी ने बताया कि उनके बेटे की भर्ती वर्ष 2023 में एएसआई के पद पर हुई थी। 25 मार्च 2024 को पासिंग आउट परेड के बाद उन्हें लखनऊ पुलिस मुख्यालय में तैनात किया गया था। सुखरानी अपने बेटे के साथ अहिमामऊ में किराए के कमरे में रहती थीं। उन्होंने बताया कि जिस दिन वह लखनऊ से फतेहपुर अपने घर आईं, उसके अगले दिन से बेटे का फोन नहीं उठा। इसके बाद पुलिस विभाग में उनके साथ काम करने वाले मेस वर्कर मयंक को सूचना दी गई। मयंक जब कमरे पर पहुंचे, तो सत्येंद्र को फांसी पर लटका पाया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। मां सुखरानी ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को एक इंस्टाग्राम फ्रेंड ब्लैकमेल कर पैसे ले रही थी। मां के अनुसार, लगभग डेढ़ साल पहले सत्येंद्र की पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से एक युवती से हुई थी। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन युवती के पिता और भाई के विरोध के कारण यह रिश्ता टूट गया। इसके बाद युवती ने सत्येंद्र से पैसे की मांग शुरू कर दी और उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी। मृतक दरोगा की मां सुख रानी ने बताया कि सत्येंद्र के पिता की मौत साल 2011 में हो चुकी थी। वह राजस्व विभाग में कानूनगों के पद पर कार्यरत थे। उनकी तीन बेटी हैं संध्या, मधु और सबसे छोटी नेहा वर्मा। बेटा सत्येंद्र घर का इकलौता और तीसरे नंबर का बेटा था। बेटे की मौत से अब घर पर कमाने वाला कोई नहीं है। सत्येंद्र वर्मा की सबसे छोटी बहन नेहा वर्मा ने बताया कि भाई एक महीने से काफी परेशान चल रहे थे और घर पर कोई पुरुष नहीं होने का कारण वह अपनी बात नहीं बता पाने के कारण काफी चिंतित रहते थे। कोई कभी कुछ पूछाता था तो वह बात को टाल देते थे। बहन ने आरोप लगाया कि भाई से जब कुछ दिन पहले बात हुई तो उसने कहा कि काम का प्रेशर बहुत है। एक युवती, जिससे वह शादी करना चाहता है, लेकिन कुछ से कारण शादी नहीं हो पा रही है। कहता था कि छोटी-मोटी प्रॉब्लम है उसे सॉल्व कर लिया जाएगा। तुम लोग परेशान मत हो, मम्मी का ख्याल रखना। भाई ने सुसाइड किया तो उसके पहले हम लोगों से कोई बातचीत नहीं हो पाई। इसके अलावा 28 अप्रैल के दिन करीब 30 सेकंड तक वीडियो कॉल पर जब बातचीत हुई तो भाई थोड़ा सा मुस्कुराया और फिर उसके बाद बात नहीं हुई। इसके बाद फोन काट दिया। मेरा भाई सुसाइड नहीं कर सकता। पूरा मामला संदिग्ध लग रहा है, इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में बदलने लगा मौसम का मिजाज:34 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, मुंह ढककर निकलने को मजबूर जनता
    Next Article
    सिक्योरिटी के सीटी बजाने से नाराज हुए थे शाहरुख खान:वानखेड़े विवाद पर पूर्व एसीपी बोले- मुझे बताया गया कि शाहरुख राड़ा कर रहा है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment