Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में युवक ने लगाई फांसी:पत्नी मौके से लापता, फर्जी मुकदमा दर्ज कराने को लेकर चल रहा था विवाद

    2 hours ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह करीब 5 बजे परिजनों ने शव देखा तो चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तत्काल खुदांगज चौकी में मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू की। जानिए पूरा मामला…. पट्टी कतरौली गांव के रहनेवाले प्रदीप (पुत्र कावेंद्र) मजदूर थे। प्रदीप की शादी करीब डेढ़ साल पहले कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के हरमानपुर में हुई थी। प्रदीप की बहन प्रिया ने बताया कि प्रदीप और उसकी पत्नी हृदेश के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। प्रिया का आरोप है कि हृदेश झगड़े के दौरान प्रदीप को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। करीब सात महीने पहले इसी विवाद को लेकर पत्नी ने कन्नौज के महिला थाने में प्रदीप के खिलाफ फर्जी केस दर्ज कराया था। शुक्रवार की रात घर के सभी लोग रोज की तरह अपने काम खत्म करके सोने चले गए। दोनों पति-पत्नी भी सोने चले गए। हालांकि, सुबह प्रदीप के पिता कावेंद्र ने बेटे को फांसी के फंदे पर लटका देखा। उन्होंने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों, पत्नी सविता और बेटी प्रिया को इसकी सूचना दी। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि प्रदीप ने रात में किस समय यह कदम उठाया। घटना के बाद से ही मृतक की पत्नी हृदेश मौके से लापता है, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है। सूचना मिलने पर खुदागंज चौकी के दारोगा अनिल कुमार सिंह, कांस्टेबल खेमचंद और केपी सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस युवक की मौत के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में शासन ने मांगी रिपोर्ट तब एग्रीमेंट हुआ निरस्त:चार महीने में फ्लाप हो गई थी ई साइकिल परियोजना, एग्रीमेंट रद्य करने में लगे तीन साल
    Next Article
    गोरखपुर में सुबह से तेज धूप, 41°C तक पहुंचेगा पारा:दोपहर में सन्नाटा, अब 40 की रफ्तार से गर्म हवा चलेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment