Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में दो ऑटो की टक्कर:एक व्यक्ति की मौत, 6 घायल; साढ़ू की बेटी की शादी में जा रहे थे

    3 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर जनपद के कलान में मंगलवार शाम दो ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कम्पिल थाना क्षेत्र के हरकरनपुर निवासी 50 वर्षीय शिवपाल की मौत हो गई। वह अपने साढ़ू की बेटी की शादी में शामिल होने जा रहे थे। शिवपाल मंगलवार को शाहजहांपुर जनपद के मदनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने साढ़ू की बेटी सोनी की शादी में जा रहे थे। कलान पहुंचने पर वह एक ऑटो में सवार हुए। इसी दौरान दो ऑटो में सीधी टक्कर हो गई, जिसमें कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलान में भर्ती कराया गया। शिवपाल की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अभिषेक चतुर्वेदी ने शिवपाल को मृत घोषित कर दिया। मृतक शिवपाल मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी उर्मिला और तीन बेटे हैं। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में खुदाई के दौरान मिला मोर्टार, चांद-तारा निशान:प्रतीक चिन्ह देख पाकिस्तान से संबंध की आशंका, जांच जारी
    Next Article
    बरेली में फौजी की पत्नी की बेरहमी से हत्या:घर में अकेली पाकर घुसा संदिग्ध कातिल, सीसीटीवी में हाथ में छाता और बैग लिए कैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment