Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में खुदाई के दौरान मिला मोर्टार, चांद-तारा निशान:प्रतीक चिन्ह देख पाकिस्तान से संबंध की आशंका, जांच जारी

    3 hours ago

    2

    0

    बलिया के मनियर थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में एक ईंट भट्ठे के लिए पुराने तालाब की खुदाई के दौरान 51 एमएम का एक संदिग्ध मोर्टार गोला मिला है। इस मोर्टार पर चांद-तारा का चिन्ह अंकित है, जिसके कारण इसे पाकिस्तान से जोड़कर देखा जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे की है। ईंट भट्ठे के लिए तालाब का पानी निकालकर उसे समतल करने का काम चल रहा था। इसी दौरान कुछ बच्चे मछली पकड़ने के लिए तालाब में उतरे, जहां उन्हें यह पुराना मोर्टार गोला मिला। बच्चे इसे कबाड़ समझकर काटने की कोशिश कर रहे थे, तभी कुछ बड़े लड़कों ने उन्हें रोका। मोर्टार पर 'ODR 11.06', 'सर्कल में 204A' और '51 MM M ILLG' स्पष्ट रूप से अंकित था। इस पर चांद-सितारे का चिन्ह भी बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, यह तालाब काफी पुराना है और इसमें हमेशा पानी रहता था। ऐसे में यह मोर्टार यहां कैसे पहुंचा, यह एक रहस्य बना हुआ है। स्थानीय लोग इसे किसी पुराने युद्ध का अवशेष या किसी साजिश का हिस्सा मान रहे हैं। ग्रामीणों ने तत्काल मनियर थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी को इसकी सूचना दी। थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर मोर्टार गोले का मुआयना किया और उच्चाधिकारियों को सूचित किया। फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मोर्टार को फिलहाल सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। इलाके में सतर्कता बरती जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री विंध्याचल आएंगे, कथा सुनाएंगे:काशी में प्रधान अर्चक ने दिया आमंत्रण, भेंट की माता की तस्वीर
    Next Article
    फर्रुखाबाद में दो ऑटो की टक्कर:एक व्यक्ति की मौत, 6 घायल; साढ़ू की बेटी की शादी में जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment