Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में दो अवैध बालू ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी गईं:आईटीआई चौकी में खड़ा कराकर आगे की कार्रवाई शुरू

    3 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। मंगलवार को आईटीआई चौकी, थाना कादरीगेट क्षेत्र के आवास विकास स्थित खानपुर में प्रशासनिक और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से औचक छापेमारी की। इस दौरान बालू से लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा गया। छापेमारी के दौरान मौके पर मिली दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में बालू लदी थी। टीम ने इन्हें रोककर प्रपत्रों की जांच की, लेकिन मौके पर मौजूद व्यक्ति कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। प्रथम दृष्टया यह मामला अवैध खनन और अवैध परिवहन का पाया गया। अवैध पाए जाने पर दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को तत्काल कब्जे में लेकर आईटीआई चौकी परिसर में खड़ा कराया गया। अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए इन वाहनों को थाना कादरीगेट की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है। खनन विभाग और पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है। संबंधित प्रकरण में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनपद में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा न जाए। उन्होंने अधिकारियों को ऐसी गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखने और प्रवर्तन कार्रवाइयों को और अधिक प्रभावी बनाने का निर्देश दिया है। प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी अवैध खनन या खनिजों के अवैध परिवहन की सूचना मिलती है, तो वे तत्काल संबंधित विभाग को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके और इन अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घर न चलने पर बीवी को दिया तीन तलाक:गुस्साए पति ने घरेलू सामानों में लगाई आग, कीमती सामान लेकर हुआ फरार
    Next Article
    सपा सांसद हरेन्द्र मलिक का बड़ा वादा:2027 में स्मार्ट मीटर हटेंगे, 300 यूनिट बिजली मुफ्त, 24 घंटे में गन्ना भुगतान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment