Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग:लाखों का सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

    1 hour ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद के कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात शॉर्ट सर्किट से एक दुकान में आग लग गई। घुमना तिराहे के पास स्थित इस दुकान में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। यह दुकान मोहम्मद यासीन शमसी की थी, जो 'पंजाब बुक स्टोर' के नाम से संचालित होती थी। दुकान में कागज, कुरान, टोपी और इत्र का सामान रखा हुआ था। देर रात करीब 12:30 बजे आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं उठता देखा और तुरंत इसकी सूचना दी। दुकान मालिक मोहम्मद यासीन शमसी ने बताया कि रविवार शाम करीब 6 बजे उनके भाई शानू शमसी दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात लगभग 12:30 बजे उन्हें पड़ोसी दुकानदार का फोन आया कि उनकी दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही वे कानपुर से फर्रुखाबाद के लिए रवाना हुए। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। हालांकि, जब तक फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंचती, तब तक दुकान पूरी तरह जल चुकी थी। बाद में आग पर नियंत्रण पा लिया गया। दुकान मालिक मोहम्मद यासीन शमसी के अनुसार, आग से करीब एक लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सड़क हादसे में प्लाई बोर्ड कंपनी के मैनेजर की मौत:ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे, दो लोग बाइक पर सवार थे
    Next Article
    मेयर की जमीन तक निगम ने बनवाई थी सड़क:मुरादाबाद में निगम अधिकारियों ने झूठी रिपोर्ट लगाईं;जहां एक 'जन' नहीं रहता,वहां 'जन'हित में सड़क बनाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment