Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में निपुण सम्मान समारोह आयोजित:100 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और 10 खंड शिक्षा अधिकारी सम्मानित

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई के गांधी भवन सभागार में निपुण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह निपुण भारत मिशन के अंतर्गत निपुण लक्ष्य ऐप के माध्यम से चयनित निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री नितिन अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख बावन धर्मेंद्र सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय ककराली खेड़ा के बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अजित सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बेसिक शिक्षा के उन्नयन के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प और शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने जनपद को निपुण विद्यालय आकलन में प्रदेश में 24वां तथा लखनऊ मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी। मंत्री ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना भी की। समारोह में 100 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और 10 उत्कृष्ट विकास खंडों के खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जनपद में कुल 2786 विद्यालयों का आकलन किया गया था, जिनमें से 1002 विद्यालयों को निपुण घोषित किया गया है। शेष विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को ब्लॉक स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्वेता सिंह ने किया। अंत में खंड शिक्षा अधिकारी प्रभास कुंवर श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली SP अंशिका मां के गले लगकर रोईं:विदाई में राजस्थानी लुक में दिखीं; एक रुपए शगुन में हुई संभल SP से शादी
    Next Article
    पंचकूला में जीजा की चाकू घोंपकर हत्या:साले ने दोस्तों के साथ हमला किया; बहन की लव मैरिज से नाराज था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment