Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में शराब ठेका हटाने की मांग:शराबियों के उपद्रव से परेशान महिलाओं ने किया हंगामा

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद जनपद के कम्पिल थाना क्षेत्र के रौकरी गांव में देसी शराब के ठेके को हटाने की मांग को लेकर मंगलवार को शाम तीन बजे महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कमरुद्दीननगर के नाम से संचालित इस ठेके के खिलाफ बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एकत्र हुईं। महिलाओं का आरोप है कि शाम होते ही ठेके पर शराब खरीदने वालों की भीड़ लग जाती है। शराबी सड़कों पर बैठकर शराब पीते हैं और गाली-गलौच के साथ उपद्रव मचाते हैं, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि नशे में धुत लोग अक्सर रास्ते में अभद्र व्यवहार करते हैं, जिससे वे खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर पहले भी कई बार विरोध प्रदर्शन किया गया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। मंगलवार को आक्रोशित महिलाओं ने ठेके के बाहर एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन किया और ठेका हटाने की मांग दोहराई। स्थिति बिगड़ती देख ठेके पर मौजूद सेल्समैन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद महिलाएं शांत हुईं और अपने-अपने घरों को लौट गईं। इस मामले में गांव के निवासी ऋषिपाल ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर गांव से शराब ठेका हटाने की मांग की है। वहीं, जिला आबकारी अधिकारी जीपी गुप्ता ने इस संबंध में जानकारी दी। जीपी गुप्ता ने बताया कि दुकान हमेशा ग्राम पंचायत के नाम से होती है और ग्राम पंचायत कमरुद्दीन नगर की सीमा में ही हजरतगंज आता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जमीन के कागजात देखे जा चुके हैं और प्रधान ने भी लिखित सहमति दी है। यह दुकान यहां करीब 8 वर्षों से संचालित है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एमडीए ने 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त की:नोटिस के बाद भी नहीं माने भू-स्वामी, पुलिस बल रहा मौजूद
    Next Article
    जालौन में पेट्रोल पंप के पास पराली में लगी आग:दमकल ने समय रहते काबू पाया, टला बड़ा हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment