Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में संचारी रोग अभियान शुरू:30 अप्रैल तक चलेगा, आशा घर-घर जाकर करेंगी जागरूक

    3 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद जनपद में संचारी रोगों की प्रभावी रोकथाम और व्यापक जन जागरूकता के उद्देश्य से जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बुधवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर से एक जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों की सहभागिता रही। यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को मच्छर जनित रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करना है। अभियान के तहत घर-घर जाकर यह जानकारी भी जुटाई जाएगी कि कोई व्यक्ति बीमार तो नहीं है और यदि है, तो वह किस बीमारी से ग्रसित है। रैली में कई विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहुएं, छात्र-छात्राएं और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उत्साहपूर्वक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित जनसमूह को संचारी रोगों की रोकथाम हेतु शपथ दिलाई। सभी प्रतिभागियों ने अपने घर और आसपास स्वच्छता बनाए रखने, जलभराव न होने देने तथा मच्छरों के पनपने वाले स्थानों को समाप्त करने का संकल्प लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे संचारी रोगों की रोकथाम में जनभागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान साफ-सफाई, फॉगिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव और जन जागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी एवं नियमित रूप से संचालित किया जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत घर-घर सर्वेक्षण, दवा वितरण और स्वास्थ्य परीक्षण जैसी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इस अवसर पर अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिल्कीपुर बार चुनाव पर हाईकोर्ट का आदेश:7 दिन में मतदाता सूची देने के निर्देश, एल्डर्स कमेटी कराएगी चुनाव
    Next Article
    गोंडा पुलिस ने 446 वाहन चालान किए, 26 सीज:नंबर प्लेट छिपाने और यातायात नियमों के उल्लंघन पर 10.91 लाख का जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment