Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में डंपर ने पिता-पुत्र को कुचला, बेटे की मौत:पिता गंभीर घायल, गैस एजेंसी से लौटते समय हुआ हादसा

    9 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद में इटावा-बरेली हाईवे पर एक अज्ञात डंपर ने गैस सिलेंडर लेने गए पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। इस हादसे में 15 साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। गैस एजेंसी से लौटते समय हुआ हादसा नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बराकेशव के रहनेवाले नरेंद्र कुमार (40) बेटे गगन (15) के साथ रविवार सुबह करीब 10:30 बजे सकवाई स्थित भारत गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने गए थे। एजेंसी पर गैस न होने के कारण वे दोपहर करीब 12 बजे वापस लौट रहे थे। तभी इटावा-बरेली हाईवे पर ग्राम तेरा की मोड़ के सामने पीछे से आ रहे एक डंपर ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गगन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि नरेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पिता जिला अस्पताल रेफर सूचना मिलने पर डायल 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल नरेंद्र कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. सनी मिश्रा ने उन्हें राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक गगन अपने दो भाइयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई मिथुन (18) मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया गया है, और एक बहन हिमांशी (6) है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। उप निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया - कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी और अपराध निरीक्षक मुन्ना लाल यादव ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था सुचारु कराई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में भगवान परशुराम जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई:ब्राह्मण समाज ने शोभायात्रा निकाली, पूजा-अर्चना की, 'जय परशुराम' के जयघोष गूंजे
    Next Article
    मऊ में महिला ने होटल में लगाई फांसी:प्रेमी के साथ ठहरी थी, 4 साल का बेटा भी साथ था, युवक हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment