Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद आ रही निजी बस पलटी, 11 यात्री घायल:रघुनाथपुर के पास बस हादसा, लोहिया अस्पताल में भर्ती

    2 hours ago

    2

    0

    हरदोई के सवायजपुर से फर्रुखाबाद आ रही एक निजी बस शुक्रवार को रघुनाथपुर के पास पलट गई। इस दुर्घटना में बस में सवार 11 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, बस हरदोई के सवायजपुर से फर्रुखाबाद की ओर जा रही थी। रघुनाथपुर के पास ओवरटेक करने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और पलट गई। बताया गया है कि बस में सवार अधिकांश यात्री गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। दुर्घटना के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायलों को बस से बाहर निकालने में सहायता की। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में एक साथ 11 घायलों के पहुंचने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सीएमएस डॉक्टर जगमोहन शर्मा, डॉक्टर आयुष्मान और डॉक्टर अभय सहित अन्य चिकित्सक मौके पर पहुंचे। स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने तुरंत घायलों का उपचार शुरू किया और उन्हें वार्ड में भर्ती कराया। दुर्घटना की सूचना पर एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम, सदर एसडीएम रजनीकांत पांडेय और सीओ अमृतपुर अजय वर्मा भी लोहिया अस्पताल पहुंचे। उन्होंने भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उनके उपचार के संबंध में जानकारी ली। एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि कुल 11 घायल अस्पताल लाए गए थे। इनमें से दो को मामूली चोटें थीं, जिन्हें ओपीडी में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। शेष 9 घायलों का इमरजेंसी में उपचार जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घायलों में सवायजपुर निवासी उमाकांती, गुड्डी देवी, नन्हीं, रामदेवी, रामलड़ैते, जदुवीर सिंह, रंजीत सिंह, राज और अनुष्का शामिल हैं, जिनका इमरजेंसी वार्ड में उपचार किया गया। राधिका और विश्व प्रताप सिंह को हल्की चोटें आई थीं, जिनका ओपीडी में उपचार किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशीविश्वनाथ मंदिर में ऐप सिस्टम का विरोध:कांग्रेस बोली- धाम को व्यापारिक केंद्र बनाने की कोशिश, CEO-SDM को हटाने की मांग
    Next Article
    पार्लर में फंदे से लटकता मिला संचालिका का शव:संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस से जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment