Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत:मायके पक्ष ने ससुरालियों पर फांसी लगाकर हत्या का आरोप लगाया

    2 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद के थाना एका क्षेत्र के गहेरी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर फांसी लगाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, गहेरी गांव निवासी 30 वर्षीय ममता पत्नी शिवकुमार की शादी लगभग 14 वर्ष पहले हुई थी। रविवार को उसकी संदिग्ध हालत में मौत की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। जनपद के जोधपुर क्षेत्र निवासी मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि ममता की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया ताकि इसे आत्महत्या दिखाया जा सके। मायके वालों का कहना है कि जब उन्होंने मौके पर पहुंचकर देखा तो ममता के शव की पीठ पर चोट के निशान थे और जमीन पर टूटी हुई चूड़ियां भी मिलीं। इससे मारपीट के बाद हत्या की आशंका और बढ़ गई है। सूचना मिलने पर थाना एका पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर पड़ताल में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में 395 वाहनों का चालान, एक सीज:यातायात नियम तोड़ने पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
    Next Article
    हाथरस में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़:विरोध करने पर मारपीट, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment