Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में दो गुट भिड़े, तमंचा लहराने का VIDEO:झड़प के दौरान हथियार के साथ दिखा, पांच आरोपी गिरफ्तार

    2 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद। लाइनपार क्षेत्र स्थित लेबर कॉलोनी में दो गुटों के बीच हुए विवाद ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया। इस दौरान तमंचा लहराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, यह विवाद लेबर कॉलोनी निवासी फरमान खान और सुहागनगर निवासी योगेश यादव के बीच फोन पर हुई कहासुनी से शुरू हुआ। विवाद बढ़ने पर योगेश अपने साथियों प्रतीक यादव और यश यादव के साथ लेबर कॉलोनी पहुंचा। वहीं, फरमान भी अपने भाई अमन खान के साथ रामलीला मैदान में आ गया। दोनों पक्षों के बीच पहले मौखिक बहस हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। बताया गया है कि जब एक पक्ष कमजोर पड़ने लगा, तो अमन खान ने तमंचा निकालकर लहराना शुरू कर दिया और धमकी दी। इसी बीच, दूसरे पक्ष के प्रतीक यादव ने तमंचा छीन लिया। यह पूरी घटना इलाके में हुई, जिससे लोग अपने घरों में छिप गए। घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में अमन खान, फरमान खान, योगेश यादव, प्रतीक यादव और यश यादव शामिल हैं। आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा थानाध्यक्ष रमित आर्या ने बताया कि अमन खान के कब्जे से तमंचा बरामद हुआ है, जिसके चलते उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, अन्य चार आरोपितों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने की बात कही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सम्भल में पुरानी रंजिश में दंपती पर चाकू से हमला:कटी उंगली लेकर अस्पताल पहुंचा पीड़ित, लोगों के आने पर फरार हुए आरोपी
    Next Article
    शिक्षक ने 60 साल में जुटाए 80 हजार डाक टिकट:निधन के बाद पीछे छोड़ गए अनूठा संग्रह, कीमत 5 लाख से अधिक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment