Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में सड़क हादसे में तीन की मौत:मरने वालों में पति और पत्नी भी, दो बाइकों की हुई थी आमने-सामने टक्कर

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के एका थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। शीशियां पुल के पास हुई इस दुर्घटना में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में पहले ही शशि और दूसरी बाइक पर सवार संदीप की मौके पर मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल अरविंद ने आगरा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या तीन हो गई। यह हादसा गुरुवार सुबह करीब 10:45 बजे शीशियां पुल से पहले ग्राम नगला खेड़ा के पास हुआ। सूचना मिलने पर डायल 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई थी। एक बजाज पल्सर बाइक पर ग्राम उड़ेसर निवासी 16 वर्षीय राजीव पुत्र अतर सिंह, संदीप पुत्र अमर सिंह और सनी पुत्र विनोद सवार थे। दूसरी हीरो स्प्लेंडर बाइक पर ग्राम उजीरपुर निवासी 45 वर्षीय अरविंद पुत्र बाबूराम और उनकी पत्नी शशि सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि संदीप और शशि की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल अरविंद को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एका ले जाया गया और बाद में आगरा रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकों की रफ्तार तेज थी। मोड़ के पास सामने से आते समय संतुलन बिगड़ने से यह भिड़ंत हुई। हादसे के कारण कुछ देर तक सड़क पर जाम की स्थिति भी बनी रही। इस हादसे में तीन मौतों से दोनों परिवारों में मातम पसरा है। विशेषकर अरविंद और शशि की एक साथ मौत से गांव उजीरपुर में गहरा शोक है। पुलिस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले वेंडरों पर कार्रवाई:ट्रेनों में बिक रहा था अनअप्रूव्ड ब्रांड का पानी और अवैध खाना
    Next Article
    किडनी ट्रांसप्लांट करने वाले डॉ. अली ने सरेंडर किया:ओटी टेक्नीशियन पर 25 हजार का इनाम था, 14 दिन के लिए जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment