Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में पति ने पत्नी की हत्या की:5 साल पहले की थी लव मैरिज, नुकीले हथियार से पेट पर किया वार

    2 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद के नगला सिंघी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद उनकी तीन मासूम बेटियां बेसहारा हो गई हैं। यह घटना ग्राम रामपुर की है। पुलिस को यूपी-112 पर लक्ष्मी शर्मा नामक महिला ने सूचना दी कि उसके जीजा ने उसकी बहन की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पारूल मिश्रा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि लगभग 25 वर्षीय सीमा देवी, पत्नी गोविंद शुक्ला का शव जमीन पर पड़ा था। उनके पेट पर किसी नुकीले हथियार से वार किया गया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी पति गोविंद शुक्लाऑटो चालक है। वारदात के बाद से फरार है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सीमा देवी पहले अपने पहले पति को छोड़कर आई थीं। अपनी 6 वर्षीय बेटी को साथ लाई थीं। बाद में उन्होंने गोविंद शुक्ला से प्रेम विवाह किया था। वर्तमान में उनकी कुल तीन बेटियां हैं, जिनकी उम्र 6 वर्ष, 4 वर्ष और 6 माह है। बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों से पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर लगातार विवाद चल रहा था, जिसके बाद यह घटना हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में जल्द ही मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'शादीशुदा पुरुष का लिव-इन में रहना अपराध नहीं':इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, कहा- नैतिकता और कानून अलग-अलग
    Next Article
    कुत्ते की गंदगी पर विवाद, पड़ोसी ने की मारपीट:पीड़ित परिवार ने SSP से लगाई न्याय की गुहार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment