Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में में सवारी ऑटो पलटा:एक ही परिवार के 4 लोग घायल; ट्रामा सेंटर में भर्ती, भीकनपुर से हवीपुर जा रहे थे

    4 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद के टूंडला थाना क्षेत्र में रविवार देर रात उसायनी के पास एक सवारी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक ऑटो भीकनपुर से हवीपुर की ओर जा रहा था। उसायनी के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से ऑटो सड़क पर पलट गया, जिससे उसमें सवार लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए। घायलों की पहचान चुल्लावली, टूंडला निवासी रामप्रसाद (75), गगन (16), ममता (38) और सुरेश (45) के रूप में हुई है। सभी आपस में एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मची अफरा-तफरी घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    करसड़ा कूड़ा-डंपिंग में निगम लगाएगा मियावाकी वन:डेढ़ साल में 1264 मीट्रिक टन कूड़े की जापानी तकनीक से बायोमाइनिंग
    Next Article
    हाथरस में 14 वर्षीय छात्रा लापता:युवक पर अपहरण का केस, स्कूल जाते समय हुई गायब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment