Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्जी दस्तावेज से दो पासपोर्ट बनवाने वाला आरोपी गिरफ्तार:देवरिया में लंबे समय से फरार चल रहा था

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाने के आरोप में वांछित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ा। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त धर्मेंद्र यादव पुत्र रामआलम यादव, निवासी महराजगंज पोस्ट तारासारा को 27 मार्च को पूर्वी बाइपास रुद्रपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ थाना रुद्रपुर में भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 468, 471 और पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12(1)(ख) के तहत मुकदमा दर्ज था। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने वर्ष 2013 और 2020 में अपने माता-पिता के नाम, जन्मतिथि और पते में हेरफेर कर दो अलग-अलग पासपोर्ट बनवाए थे। सरकारी प्रक्रिया को धोखा देने के इस मामले के सामने आने के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद उससे गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि इस फर्जीवाड़े से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, कांस्टेबल गोरखनाथ गौड़ और कांस्टेबल संजय कुमार की टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सरकारी दस्तावेजों में जालसाजी कर धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में एसडीएम की छापेमारी, 3600 लीटर डीजल बरामद:अफवाहों के बीच घरों में किया गया था भंडारण
    Next Article
    देवरिया में 119 वाहनों का चालान:यातायात नियमों के उल्लंघन पर 5 वाहन सीज, अभियान जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment