Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्जी दरोगा बनकर दूल्हा बनने निकला कासिम गिरफ्तार:सहारनपुर में वर्दी पहनकर घूम रहा था आरोपी, रिश्ता पक्का करने आया था लड़की पक्ष

    9 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर में गुरुवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहां पुलिस ने खुद को दरोगा बताने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कासिम, जो बरेली जिले के जशनपुर गांव का रहने वाला है, दरोगा की वर्दी पहनकर कचहरी परिसर में घूम रहा था और खुद को 2023 बैच का पुलिस अधिकारी बता रहा था। मामला उस वक्त खुला जब पीलीभीत से एक लड़की का परिवार कासिम को देखने सहारनपुर पहुंचा। बताया जा रहा है कि शादी की बात चल रही थी और कासिम ने लड़की पक्ष को अपनी सहारनपुर में तैनाती की जानकारी दी थी। इसी झांसे में आकर परिवार उससे मिलने यहां पहुंचा। कलेक्ट्रेट के बाहर वर्दी में घूम रहे कासिम पर वहां मौजूद असली दरोगा अमित को शक हुआ। उन्होंने कासिम से उसका रोल नंबर और तैनाती से जुड़े सवाल पूछे, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाना सदर बाजार पहुंचाया। थाना अध्यक्ष कपिल देव ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती पूछताछ में कासिम ने कबूल किया कि वह पुलिस में चयनित नहीं हुआ था और ट्रेनिंग पर भी नहीं गया। उसने शादी के लिए झूठा रुतबा दिखाने के लिए दरोगा की वर्दी पहन ली थी। वहीं आरोपी के पिता पुत्तन ने कहा कि उन्हें बेटे के इस रिश्ते या हरकत के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। परिवार में तीन बेटों में कासिम सबसे छोटा है। सूत्रों के मुताबिक, लड़की पक्ष पहले उत्तराखंड के कलियर स्थित पीर बाबा की मजार गया था, जहां से लौटते वक्त उन्होंने कासिम से मिलने का प्लान बनाया। लेकिन सहारनपुर पहुंचते ही कासिम की हकीकत सामने आ गई। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में श्रेणीवार 36 आवेदकों के बीच लगेगी बोली:सर्वाधिक बोली दाता के नाम प्लाट होंगे आवंटित, अप्रैल में तरीख होगी तय
    Next Article
    अयोध्या में 27 मार्च को रामलला का जन्मोत्सव:12 बजे भगवान का होगा जन्म, 10 हजार मंदिरों में घंटा-घड़ियाल और शंख बजाए जाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment