Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्जी मैट्रिमोनियल साइट चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़:शादी कराने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, 3 युवतियों समेत 6 गिरफ्तार

    3 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर की साइबर क्राइम पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, सिम कार्ड, कंप्यूटर उपकरण और नकदी बरामद की गई है। इस सफल कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता में बताया कि प्रतिबिंब पोर्टल पर संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जांच के दौरान साइबर क्राइम पुलिस को सूचना मिली थी। यह जानकारी मिली कि थाना राधानगर क्षेत्र के देवीगंज में एक किराए के मकान से मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर कॉल सेंटर चलाकर लोगों से वित्तीय धोखाधड़ी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल छापा मारा और इस कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया। मौके से तीन युवतियों सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में आदित्य यदु, अनिल कुमार, दिनेश कुमार बंजारे, नीलम, तनु शर्मा और श्रेया मिश्रा शामिल हैं। पुलिस ने घटनास्थल से 8 कंप्यूटर सीपीयू, 7 मॉनिटर, 25 की-पैड मोबाइल, 3 एंड्रॉयड मोबाइल, 144 सिम कार्ड, एक प्रिंटर, एक राउटर, एक हार्ड डिस्क और 72,930 रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे 'uniquerishtey.com' वेबसाइट के माध्यम से शादी के इच्छुक लोगों के मोबाइल नंबर प्राप्त करते थे। इसके बाद वे उन्हें कॉल करके 2,999 रुपये से लेकर 19,999 रुपये तक के पैकेज ऑफर करते थे। पीड़ितों को व्हाट्सएप पर लड़के-लड़कियों के फर्जी फोटो भेजकर क्यूआर कोड के जरिए अपने खातों में पैसे मंगाए जाते थे। पैसा मिलने के बाद वे पीड़ितों से संपर्क तोड़ देते थे। यह कॉल सेंटर लगभग 18 महीने से संचालित हो रहा था। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह देश के कई राज्यों में लोगों को अपना निशाना बनाता था। राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, गुजरात और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से इस संबंध में शिकायतें दर्ज हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद की दो रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी को मिली मंजूरी:100 करोड़ की लागत से होगा निर्माण, लोगों को जाम से मिलेगी राहत
    Next Article
    जौनपुर भाजपा कार्यालय में कार्यशाला:स्थापना दिवस की तैयारियों पर चर्चा, जिम्मेदारियां तय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment