Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'फर्जी IAS एक नहीं 25 शादियां कर चुका':पैरलाइज ससुर बोले-बेटी का जीवन बर्बाद करने वाले को सजा दिलाकर मानूंगा

    1 hour ago

    2

    0

    एक नहीं 25 शादियां कर चुका है। फर्जी आईएएस बनकर पैसे ऐंठ लिए और बेटी की जिंदगी भी बर्बाद कर दी। हमलोगों को कहीं का नहीं छोड़ा। हर दिन उसकी नई कहानी सामने आ रही है। ये कहना है गोरखपुर के रहने वाले फर्जी IAS के ससुर का। उनका आधा शरीर काम नहीं करता है। वह बिस्तर पर ही पड़े रहते हैं। पैरालाइज्ड हुए कुछ ही साल बीते थे, तभी एक और विपत्ति सिर पर आ गिरी, पूरा परिवार टूट सा गया। पिता का कहना है कि बेटी की जिंदगी बर्बाद करने वाले को किसी भी हाल में सजा दिलाकर दम लूंगा। पहचान छिपाने की शर्त पर दैनिक भास्कर से उन्होंने सबकुछ बताया। कैसे वह फर्जी आईएएस के जाल में फंसे, कैसे रिश्ता जुड़ा और हकीकत कैसे सामने आई? पढ़िए रिपोर्ट… दो बेटियों की शादी कर चुके, तीसरी में फर्जी IAS दामाद मिला फर्जी IAS के ससुर ने बताया- मेरी 3 लड़कियां और एक लड़का है। 2 लड़कियों की शादी कर चुका हूं। इसी बीच मैं पैरालाइज हो गया। आधा शरीर काम ही नहीं करता है, इसलिए छोटी बेटी की शादी ढूंढना शुरू किया। छोटी बेटी ग्रेजुएशन कर चुकी है। समाज के ग्रुप में रिश्ता आया, फंसते चले गए उन्होंने बताया कि मेरी बड़ी बेटी दिल्ली में रहती है। उसने कहा कि हमलोगों के समाज का एक ग्रुप है, इसमें अपने समाज के बहुत लोग जुड़े हैं। एक आईएएस लड़के की प्रोफाइल आई है। लड़का रहने वाला इटावा के लुधियात मोहल्ले का है। नाम प्रीतम कुमार निषाद है। उसकी उम्र 32 साल है। वह मनिकपुर में एसडीएम पद पर तैनात है। प्रोफाइल पर यह सब लिखा है। उन लोगों को दहेज भी नहीं चाहिए। बस लड़की सुंदर होनी चाहिए। बेटी की बात सुन मुझे लगा कि रिश्ता अच्छा है, मैंने बात आगे बढ़ाने के लिए कह दिया। बड़ी बेटी ने प्रीतम से बात की, हम इटावा पता करने भी गए उन्होंने बताया कि बड़ी बेटी ने प्रीतम से शादी के लिए बात की। इसके बाद मोबाइल से मुझसे भी बात कराई। बातचीत के बाद वह दिसंबर 2025 में गोरखपुर आया। उससे बातचीत हुई। उसने भी बेटी को देखते ही पसंद कर लिया। बात आगे बढ़ने पर मेरे परिवार के लोग उसके बारे में पता करने के लिए इटावा गए। इटावा के लुधियात मोहल्ले में स्थित घर पर मेरे परिवार के लोग पहुंचे। टू बीएचके घर था। प्रीतम ने बताया कि यह मेरी बहन का घर है। हम लोगों की स्थिति बहुत खराब थी। अब इस मकान को बेचकर नया मकान लेने वाला हूं। बोला-गांव पिछड़ा है इसलिए कम जाते हैं प्रीतम से गांव के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि यहां से 35 किमी है। लेकिन एक नदी पार करके जाना पड़ता है। बहुत पिछड़ा गांव है, इसलिए वहां कम आते-जाते हैं। मैं गांव का पहला लड़का हूं, जो आईएएस बना है। इस तरह उसने मेरे परिवार को विश्वास में ले लिया। घर के लोग भी संतुष्ट हो गए। 11 मार्च 2026 को शादी का दिन तय किया गया। पहले तो प्रीतम ने बोला कि वह दहेज नहीं लेगा। लेकिन शादी तय होने के बाद उसने शादी खर्च के नाम पर पैसे की डिमांड कर दी। उसने बोला कि शादी और बहूभोज में बड़े-बड़े लोग आएंगे, काफी पैसे खर्च होंगे। उसके कहने पर ही शादी के एक महीने पहले ही 15 लाख रुपए उसे दे दिए। कार पर लिख रखा था भारत सरकार पिता ने बताया कि प्रीतम शादी के चार दिन पहले 7 मार्च को गोरखपुर आया था। जिस कार से आया, उसपर भारत सरकार लिखा था। उसके साथ एक असिस्टेंट भी था। जो उसके पीछे-पीछे चल रहा था। उसने घर पर आकर अपनी शादी का कार्ड दिया। इसपर मैंने सवाल किया कि शादी का कार्ड देने आने की क्या आवश्यकता थी। इसपर उसने जवाब दिया कि गोरखपुर में अपने समाज के कैबिनेट मंत्री और सांसद को शादी का कार्ड देना है। इसके अलावा पुलिस के अधिकारियों को भी कार्ड देना था। इसलिए गोरखपुर आया था। यह सब कहकर वह चला गया। शादी के दिन पता चला, विश्वास नहीं हुआ पिता ने बताया कि 11 मार्च को कैंट क्षेत्र के एक मैरिज हाउस से शादी होनी थी। वहीं बारात के ठहरने के लिए एक होटल किया था। शादी वाले दिन दोपहर बाद बारात आई। होटल में दूल्हा और बाराती ठहरे थे। हमारे कुछ रिश्तेदार बाहर से आए थे। उनलोगों को जब पता चला कि लड़का आईएएस है तो मिलने होटल चले गए। वहां पर काफी देर तक बातचीत हुई। प्रीतम से उन्होंने पूछा कि कहां पर तैनात हैं। इसपर उसने मनिकपुर का नाम लिया। बताया कि इटावा से 500 किमी दूर यूपी दिल्ली बॉर्डर पर है। मेरे रिश्तेदारों ने प्रीतम के घर इटावा में भी उसके बारे में पता किया, लेकिन कोई कुछ नहीं बता पाया। इस पर रिश्तेदार बहुत संतुष्ट नहीं थे। इन सब के बीच रातभर शादी का कार्यक्रम चला। सुबह मेरे भतीजे और रिश्तेदार को शक होने पर उसके गांव में फिर कॉल कर जानकारी हासिल करनी चाही। प्रीतम के पट्‌टीदारों से बात हुई। उन्होंने बताया कि वह कोई आईएएस नहीं है। वह फर्जीवाड़ा करता है। इतना सुनते ही मेरे भतीजे ने विदाई रुकवा दी। प्रीतम ने सफाई में वीडियो दिखाए लड़की के पिता ने बताया कि अपनी सफाई में प्रीतम ने एक वीडियो मंगाकर दिया। उस वीडियो में प्रीतम का इंटरव्यू था। एक यू-टयूबर ने एसडीएम बनने के बाद इंटरव्यू किया था। जो उसके चैनल पर चार साल से चल रहा था। इसके बाद प्रीतम ने बताया कि मेरे पट्‌टीदार जलते हैं। वह नहीं चाहते कि मेरी शादी हो। विश्वास होने पर 12 मार्च 2026 को विदाई की रस्म पूरी की गई। गांव वालों ने कॉल कर बताई सच्चाई लड़की के पिता ने बताया कि थोड़ी ही देर बाद प्रीतम के गांव से फिर कई कॉल आई। उन्होंने प्रीतम के फर्जीवाड़ा का सबूत भी दिया। उन्होंने बताया कि प्रीतम गांव से भागा हुआ है। उसने कई लोगों से फर्जीवाड़ा किया है। उसने 25 शादियां झूठ बोलकर की हैं। विदाई के दिन ही रात में पहुंचे ससुराल इसके बाद हमलोग बहुत डर गए। सबसे पहले बेटी को कॉल करके बताया गया कि वह रास्ते में से बार-बार लोकेशन भेजते रहे। इधर गोरखपुर से मेरा बेटा, भतीजा और बड़ी लड़की कार से विदाई के तीन घंटे बाद निकले। इटावा में प्रीतम अपने घर लुधियात मोहल्ले में रात करीब 9 बजे पहुंचा। उसके पीछे मेरे परिवार के लोग भी 11 बजे पहुंच गए। देखा कि प्रीतम के घर के सभी लोग शराब पी रखे थे। वह भी सड़क पर से आंख चढ़ाए पैदल ही आया। घर में नहीं था शौचालय परिवार के लोगों ने उससे कड़ाई से पूछताछ की। पहले तो इधर-उधर की बात करके घुमाता रहा। बाद में जब उसे गांव के लोगों के भेजे वीडियो दिखाए तब उसके होश उड़ गए। पोल खुलती देख उसने बताया कि वह आईएएस नहीं है। एक कंपनी में काम करता था। शादी के लिए एक महीने से छुट्‌टी ली है। तब उसके खिलाफ इटावा के एकदिल थाने में शिकायत दर्ज कराई। वहां पता चला कि उसके खिलाफ दो और लड़कियों ने पहले से मुकदमा करा रखा है। यह सब देखकर परिवार के लोग डर गए। उन्होंने बताया कि बेटी को लेकर वे गोरखपुर वापस आ गए। यहां आकर कैंट थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। बेटी ने भी बताया कि इटावा के जिस घर में वह विदा कराकर ले गया था, उसमें शौचालय तक नहीं था। पूछने पर कहा कि यहां के लोग खेत में जाते हैं। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… फर्जी IAS अपनी दुल्हन को गोवा में बेचने वाला था:गोरखपुर में धूमधाम से शादी रचाई, लड़की के परिवार को देखते ही भागा गोरखपुर में इटावा के रहने वाले युवक ने फर्जी IAS बनकर शादी रचाई। वह अपनी दुल्हन को गोवा में बेचने की फिराक में था। लेकिन इससे पहले परिवार को उसके फर्जी अफसर होने की भनक लग गई। लड़की वाले अपनी बेटी को बचाने के लिए जैसे इटावा पहुंचे। आरोपी उन्हें देखते ही अपने परिवार के साथ भाग निकला। दुल्हन के परिवार ने नंदानगर इलाके के एक लॉन से धूमधाम से शादी की थी। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    धुरंधर में अतीक ISI एजेंट..सच्चाई में क्या?:उमेश पाल हत्याकांड की चार्जशीट में पाकिस्तान कनेक्शन; नकली नोटों में कभी अरेस्टिंग नहीं
    Next Article
    मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत:गोरक्षक बोले- दूसरी लेन वाले ट्रक ने जानबूझकर कुचला, नागालैंड नंबर वाला कंटेनर क्यों छिपा रही पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment