Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    11 वर्षीय गुरु का तबला-सोलो में प्रदेश में दूसरा स्थान:मिर्जापुर का बढ़ाया मान, शताब्दी संगीत प्रतियोगिता में चमकी प्रतिभा

    1 hour ago

    1

    0

    मिर्जापुर के 11 वर्षीय गुरु ने प्रयागराज संगीत समिति के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित सात दिवसीय संगीत प्रतियोगिता में तबला सोलो में प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल किया है। यह प्रतियोगिता 14 से 20 मार्च तक आयोजित हुई, जिसमें प्रदेशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। नगर के देहात कोतवाली रोड स्थित अग्रसेन ग्लोरियस स्कूल में कक्षा पांचवीं के छात्र गुरु ने अपनी प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया। उनकी शानदार ताल और लयकारी को खूब सराहा गया, जिससे उन्हें यह उपलब्धि हासिल हुई। संगीत संकल्प एकेडमी से ले रहे प्रशिक्षण गुरु संगीत संकल्प एकेडमी में संगीताचार्य पृथ्वी कुमार नारंग से तबला वादन की शिक्षा ले रहे हैं। उनकी मेहनत और नियमित अभ्यास का ही परिणाम है कि इतनी कम उम्र में उन्होंने प्रदेश स्तर पर पहचान बनाई है। प्रतियोगिता के दौरान गुरु के साथ हारमोनियम पर आदर्श विश्वकर्मा ने लहरा की संगत की। इस संगत ने उनकी प्रस्तुति को और प्रभावशाली बना दिया, जिससे वे निर्णायकों की नजर में खास बन गए। छात्रवृत्ति परीक्षा में भी लिया हिस्सा गुरु ने इससे पहले संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली की सांस्कृतिक प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति योजना 2025-26 के तहत 10 जनवरी 2026 को आयोजित चयन परीक्षा में भी भाग लिया है। इस परीक्षा का परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है। गुरु सिविल कोर्ट के अधिवक्ता शैलेष के इकलौते पुत्र हैं। उनकी माता निक्की देवी के अनुसार, गुरु पढ़ाई के साथ नियमित रियाज भी करते हैं। उनकी इस सफलता से परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्पोर्ट्स सिटी में 20 प्रतिशत फ्लैट प्राधिकरण रखेगा अपने पास:नक्शा अप्रूव होने से पहले जमा करना होगा 20 प्रतिशत बकाया रकम, बोर्ड में जाएंगी आपत्तियां
    Next Article
    भाजपा ने नई जिला कार्यसमिति की घोषणा की:चंद्रांशु गोयल कोषाध्यक्ष, भावेश शर्मा मीडिया प्रभारी; 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment