Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फोन की रिकॉर्डिंग सुनकर पत्नी के प्रेमी की हत्या:कॉल कर मिलने के बहाने बुलाया, लाठी-डंडों से पीटा फिर गला दबाया

    4 hours ago

    2

    0

    गोंडा में हाईस्कूल छात्र हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने उसकी प्रेमिका के पति समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 24 मार्च की रात साहिल को फोन कर बुलाया। उसे लाठी-डंडों से पीटा। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। जांच में सामने आया है कि 20 साल का साहिल और 22 साल की मानसी चौहान में 3 साल से अफेयर था। दोनों साथ पढ़ाई करते थे। मानसी की शादी के बाद भी रिश्ता चलता रहा। पति ने दोनों की बातचीत की रिकॉर्डिंग फोन पर सुन ली थी। इसके बाद मर्डर का प्लान बनाया। आरोपियों ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मामला तरबगंज थाना क्षेत्र का लोनियन पुरवा गांव का है। अब जानिए पूरा मामला… ग्राम पंचायत पिपरी रोहुआ के तालाब के किनारे बुधवार सुबह एक युवक का शव मिला था। खेतों में सरसों की कटाई कर रहे किसानों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। शव की पहचान विशुनपुर बनियन गांव निवासी साहिल के रूप में हुई थी। शव से 200 मीटर दूर साहिल की बाइक मिली थी। उसका मोबाइल गायब था। हाथ, पैर और शरीर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने साहिल की हत्या की आशंका जताई थी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्जकर हत्या के एंगल पर जांच शुरू की थी। सीएम सामूहिक विवाह में हुई थी शादी दरअसल, तरबगंज तहसील में हुए 13 मार्च को सीएम सामूहिक विवाह कार्यक्रम में लोनियन पुरवा गांव निवासी मानसी की शादी उसके परिजनों ने राम शंकर चौहान से कर दी थी। शादी के बाद भी मानसी और साहिल के बीच बातचीत जारी रही। इससे पति रामशंकर को शक हो गया। मोबाइल रिकॉर्डिंग से बना हत्या का प्लान पति राम शंकर ने पत्नी के मोबाइल में रिकॉर्डिंग लगा दी थी। 24 मार्च को जब उसने फोन चेक किया तो साहिल से बातचीत की रिकॉर्डिंग मिली। इसके बाद उसने साहिल की हत्या की साजिश रची और अपने तीन साथियों नान बाबू चौहान, दिनेश चौहान और रमन उर्फ अंगद चौहान को साथ लेकर वारदात को अंजाम दिया। प्रेमिका के फोन से बुलाया, नहीं हुआ शक 24 मार्च की रात को आरोपियों ने साहिल को सीधे अपने फोन से नहीं, बल्कि मानसी के फोन से कॉल कर बुलाया, ताकि उसे कोई शक न हो। साहिल को लगा कि वह मानसी से मिलने जा रहा है, लेकिन यह एक साजिश थी। घर से निकलते समय साहिल ने अपनी मां से कहा था कि वह गांव में एक जन्मदिन कार्यक्रम में जा रहा है, जबकि उसे कोई निमंत्रण नहीं मिला था। साहिल चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसने हाल ही में यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा दी थी, लेकिन परिणाम आने से पहले ही उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। ------------------ ये खबर भी पढ़ें… पेट्रोल पंपों पर भीड़, योगी बोले- लाइन न लगाएं:ऐसा करने से देशभक्ति पर संदेह होता है; बाइक की दो टंकियां लेकर पहुंचा युवक यूपी के कई जिलों में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह फैली हुई है। इसके चलते दूसरे दिन यानी गुरुवार को भी देवरिया, सुल्तानपुर, लखनऊ और गोंडा में कई पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ पड़ी। लोग बड़े-बड़े डिब्बे लेकर पेट्रोल और डीजल भरवाने पहुंच गए। कई जगह लंबी कतारें लग गईं और लोग घंटों इंतजार करते रहे। गोरखपुर में दोपहर 12 बजे बाइक पर एक और टंकी लादकर युवक तेल लेने पहुंचा। कहा- दोनों टंकियां फुल कर दीजिए। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी पुलिस मौजूदगी में दबंगों ने घर पर किया कब्जा:मारपीट में युवती घायल, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप; वीडियो वायरल
    Next Article
    'ईरान गिड़गिड़ा रहा है', गुस्से से तमतमाए ट्रंप ने खामेनेई और नाटो को लेकर भी कह दिया बहुत कुछ, जानें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment