Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फूलन देवी की बहन बनीं सपा की महिला प्रदेश अध्यक्ष:रुक्मिणी देवी निषाद को अखिलेश ने दी जिम्मेदारी, जालौन में राजनीतिक हलचल तेज

    3 hours ago

    1

    0

    पूर्व सांसद फूलन देवी की बड़ी बहन रुक्मिणी देवी निषाद को समाजवादी पार्टी ने समाजवादी महिला सभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। रुक्मिणी देवी निषाद जालौन के गांव शेखपुर गुड्ढा, पुरवा की रहने वाली हैं। रुक्मिणी बंदेलखंड में राजनीतिक और सामाजिक तौर पर सक्रिय मानी जाती हैं। रुक्मिणी की शादी औरैया के बूढ़ा दाना गांव में हुई है। पारिवारिक रूप से भी वह मजबूत पृष्ठभूमि रखती हैं, उनके तीन बेटे और दो बेटियां हैं। वर्तमान में वह अपने गांव के साथ-साथ ग्वालियर में भी समय बिताती हैं, जहां उनका बड़ा बेटा मथुरा मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है। अन्य बेटों का नाम संतोष और छुन्ना है। अखिलेश ने गिफ्ट की थी स्कॉर्पियो रुक्मिणी देवी ने राजनीति की शुरुआत से ही समाजवादी पार्टी के साथ जुड़ाव बनाए रखा है और लगातार संगठन के लिए सक्रिय रहीं। बताया जाता है कि हाल ही में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी गिफ्ट की थी। 2022 के चुनाव में निषाद पार्टी दूसरे नंबर पर रही थी राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह नियुक्ति सिर्फ संगठनात्मक बदलाव नहीं, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी ने कालपी सीट पर मजबूती से चुनाव लड़ा था और करीब 2300 वोटों के अंतर से दूसरे स्थान पर रही थी, जबकि सपा प्रत्याशी को जीत मिली थी। ऐसे में निषाद समाज का प्रभाव क्षेत्र में अहम माना जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट जिला अस्पताल में बढ़ेंगी सुविधाएं, बाउंड्रीवाल निर्माण शुरू:रिसेप्शन, अलग ओपीडी काउंटर और वेटिंग हॉल को मंजूरी
    Next Article
    गाजीपुर में दहेज हत्या: पति-सास को 10 साल की कैद:ससुर बरी, जलाकर मारने के मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment