Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिल्म एक दिन का ट्रेलर रिलीज:साई पल्लवी-जुनैद खान के बीच दिखी इमोशनल केमिस्ट्री, कहानी में याददाश्त जाने से आया ट्विस्ट

    4 hours ago

    2

    0

    आमिर खान प्रोडक्शन्स की फिल्म एक दिन का दूसरा ट्रेलर गुरुवार को रिलीज हुआ। फिल्म में साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में हैं। इस ट्रेलर में एक लव स्टोरी दिखाई गई है, जिसमें जुनैद एक शर्मीले युवक रोहन के किरदार में हैं, जो साई पल्लवी के किरदार मीरा से प्यार करता है। दोनों एक ही ऑफिस में काम करते हैं, लेकिन वह उनसे बात नहीं कर पाता। कहानी में मोड़ तब आता है जब दोनों ऑफिस ट्रिप के लिए जापान जाते हैं। वहां मीरा का एक्सीडेंट हो जाता है और उसे ट्रांजिएंट ग्लोबल एमनेशिया (TGA) हो जाता है। इस स्थिति में उसे सिर्फ जुनैद का किरदार रोहन याद रहता है, जिसने उसकी जान बचाई थी। जापान में दोनों को साथ समय बिताने का मौका मिलता है। रोहन जानता है कि मीरा अगले दिन सब भूल जाएगी, फिर भी वह उस एक दिन को खास बना देता है। साई-जुनैद के बीच दिखी इमोशनल केमिस्ट्री फिल्म के ट्रेलर में साई पल्लवी और जुनैद खान के बीच इमोशनल केमिस्ट्री दिखी है। दोनों की केमिस्ट्री की खास बात यह है कि इसमें अधूरापन और दर्द दोनों हैं। जुनैद का किरदार जानता है कि यह रिश्ता हर दिन नया शुरू होगा, फिर भी वह हर पल को पूरी शिद्दत से जीता है। यही इमोशनल डेप्थ कहानी को खास बना रही है। आमिर और मंसूर खान फिर साथ आए यह फिल्म 1 मई 2026 को थिएटर में रिलीज होगी। फिल्म को सुनील पांडे ने डायरेक्ट किया है और आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में आमिर खान और उनके चचेरे भाई मंसूर खान लंबे समय के बाद एक साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने 'कयामत से कयामत तक', 'जो जीता वही सिकंदर', 'अकेले हम अकेले तुम' और 'जाने तू... या जाने ना' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेलेब्स के बॉडीगार्ड्स की सालाना कमाई करोड़ों में नहीं होती:शाहरुख खान के पूर्व बॉडीगार्ड ने सोशल मीडिया पर सैलरी के दावों की सच्चाई बताई
    Next Article
    CSK ने RCB के खिलाफ की BCCI से शिकायत, 'डोसा-सांभर-चटनी' गाने को लेकर मचा बवाल

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment