Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फुली सेल्फ ड्राइव टेस्ला मॉडल YL की डिलीवरी शुरू:6 सीटर इलेक्ट्रिक SUV सिंगल चार्ज पर 681kmचलेगी; शुरुआती कीमत ₹61.99 लाख

    20 hours ago

    2

    0

    इलॉन मस्क की EV कंपनी टेस्ला इंडिया ने भारत में अपनी सबसे लंबी इलेक्ट्रिक SUV मॉडल YL की डिलीवरी शुरू कर दी है। यह भारत में टेस्ला की पहली कार 'मॉडल वाई' का ज्यादा स्पेस वाला और थ्री-रो वर्जन है। इसकी सबसे बड़ी खूबी इसका 681km का रेंज और 6-सीटर सीटिंग लेआउट है। टेस्ला मॉडल वाई एल की एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत 61.99 लाख रुपए है। यह स्टैंडर्ड मॉडल वाई (₹59.89 लाख) से करीब ₹2.10 लाख महंगी है। यह गाड़ी उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर उतारी गई है, जो लॉन्ग रेंज और प्रीमियम फीचर्स के साथ एक बड़ी फैमिली कार ढूंढ रहे हैं। कंपनी ने बताया कि गाड़ियों के पहले बैच की डिलीवरी उसके डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर बिजनेस मॉडल के जरिए की जा रही है। इस खास मॉडल की मदद से टेस्ला गाड़ी खरीदने से लेकर उसकी डिलीवरी देने तक के ग्राहक के पूरे अनुभव को खुद मैनेज करती है। एक्सटीरियर डिजाइन: 19-इंच एरो व्हील्स और स्लीक लुक साइज और डायमेंशन: 150mm ज्यादा बड़ा व्हीलबेस मॉडल वाई एल का मुख्य आकर्षण इसका बढ़ा हुआ साइज है। यह कार स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले 179 मिलीमीटर ज्यादा लंबी है। इसके व्हीलबेस का साइज भी 150 मिलीमीटर बढ़ाया गया है। कार की ऊंचाई में भी 44 मिलीमीटर का इजाफा हुआ है। बड़े 'ग्लासहाउस' (खिड़कियों वाला हिस्सा) की वजह से इसे सड़क पर आसानी से पहचाना जा सकता है। इंटीरियर और फीचर्स: 16-इंच का टचस्क्रीन और पैनोरमिक रूफ केबिन के अंदर टेस्ला की सिग्नेचर 'मिनिमल' थीम दी गई है। इसमें सबसे खास 16-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जिससे कार के लगभग सभी फंक्शन कंट्रोल होते हैं। परफॉर्मेंस: ऑल-व्हील-ड्राइव के साथ 201kmph की टॉप स्पीड पावर के मामले में यह कार बेहद दमदार है। इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर (ऑल-व्हील-ड्राइव) का सेटअप दिया गया है: सेफ्टी फीचर्स: ADAS और फुल सेल्फ ड्राइविंग का ऑप्शन सुरक्षा के लिए टेस्ला ने इसमें स्टैंडर्ड तौर पर एडवांस फीचर्स दिए हैं। इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), और पार्किंग सेंसर्स मिलते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Cocktail 2 First Review: रिलीज से पहले सामने आया 'कॉकटेल 2' का पहला रिव्यू, जानें फिल्म को मिले कितने स्टार
    Next Article
    Tecno POVA 8 5G की सेल हुई शुरू, Nothing Phone 3 के कॉपी फोन पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment