Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फूलों के बंगले में विराजमान हुए बांके बिहारी:फूल डोल एकादशी पर उमड़ी भीड़, 138 दिन बनेंगे इस बार फूल बंगला

    11 hours ago

    2

    0

    वृंदावन में स्थित प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में रविवार से फूल बंगले बनना शुरू हो गए। फूलडोल एकादशी के अवसर पर भगवान बांके बिहारी ने फूल बंगला में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए तो भक्त उनको निहारते रह गए। प्रतिवर्ष 108 दिन बांके बिहारी जी फूल बंगला में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देते हैं,लेकिन इस वर्ष पुरुषोत्तम माह होने के चलते 138 दिन फूल बंगला में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। गर्मी से भक्त भगवान को देते हैं राहत ब्रज में भगवान की भाव के अनुरूप सेवा की जाती है। भक्त का भाव है कि भगवान कृष्ण आज भी ब्रज में बाल रूप में मौजूद हैं। यही बजह है कि भक्त उनको लाड़ लड़ाते हैं और उनको मौसम के अनुकूल माहौल देने का प्रयास करते हैं। गर्मियों में भगवान को गर्मी न लगे और वह शीतलता का एहसास करें इसके लिए मंदिरों में भगवान को फूल बंगला में विराजमान किया जाता है। बांके बिहारी मंदिर में गर्मियों में 108 दिन फूल बंगला बनाए जाते हैं। फूलडोल एकादशी से शुरू होते हैं फूल बंगला बांके बिहारी मंदिर में फूल बंगला बनने की शुरुआत चैत्र शुक्ल पक्ष की फूलडोल एकादशी से होगी है। यह फूल बंगला सावन की हरियाली अमावस तक बनाए जाते हैं। इस बार ज्येष्ठ माह में अधिक माह होने के चलते 30 दिन अधिक तक फूल बंगला बनाए जाएंगे। यहां सुबह और शाम अलग अलग फूल बंगला बनाए जाते हैं। वृंदावन और कोलकाता के कारीगर करते हैं तैयार बांके बिहारी मंदिर में बनने वाले फूल बंगला में प्रयोग होने वाले फूलों की आपूर्ति वृंदावन के अलावा आगरा,दिल्ली,अहमदाबाद,मुंबई और बैंगलुरू से फूल मंगाए जाते हैं। यह बंगला वृंदावन और कोलकाता के कारीगर तैयार करते हैं। एक बंगला तैयार करने में 8 से 10 घंटे का समय लगता है जिसमें 30 से ज्यादा कारीगर लगते हैं। इस बार बांके बिहारी मंदिर में करीब 275 फूल बंगला बनाए जाएंगे। डेढ़ लाख रुपए करने होंगे मंदिर में जमा बांके बिहारी मंदिर में फूल बंगला भक्तों के द्वारा बनवाए जाते हैं। एक फूल बंगला बनाने के लिए पहले मंदिर कार्यालय में 15 हजार रुपए जमा होते थे। लेकिन इस वर्ष कमेटी ने निर्णय लिया कि एक फूल बंगला बनवाने के लिए मंदिर के ऑफिस में डेढ़ लाख रुपए बीघा करने होंगे। इस तरह एक दिन में 3 लाख रुपए कोष में आयेंगे। इसके अतिरिक्त भक्त का बंगला बनाने,पूजन, भोग,पोशाक आदि में अलग से खर्च होगा। कम से कम एक भक्त को अब 5 लाख रुपए एक बंगला बनवाने में खर्च करने होंगे। भगवान की पोशाक भी बनती है फूलों की कली से भगवान बांके बिहारी मंदिर में बनने वाले फूल बंगला में गेंदा,गुलाब,चंपा चमेली,मोगरा,गुलदावरी सहित अन्य देसी फूलों के अलावा विदेशी फूलों का भी प्रयोग किया जाता है। प्रतिदिन एक फूल बंगला बनाने में करीब 2000 किलो फूल बंगले में लग जाते हैं। इसके अलावा भगवान की पोशाक में भी फूलों की कलियों का प्रयोग किया जाता है। भगवान की पोशाक वैष्णव भक्तों द्वारा पूरे अपरस और मर्यादा के साथ बनाई जाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में पुलिस टीम पर हमला, VIDEO:मोबाइल छीना-वर्दी फाड़ी, छेड़खानी के आरोपी को पकड़ने गई थी टीम; केस दर्ज
    Next Article
    एडीए के लिए आयोग का आदेश, छूट सहित करें बैनामा:दिव्यांग कोटे के आवंटी से अतिरिक्त रकम मांगना गलत, 60 दिन में रजिस्ट्री के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment