Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फूडक्राफ्ट सीजन-2 में पाक कला का शानदार प्रदर्शन:कॉसमॉस मॉल पर हुए कार्यक्रम में शेफ, होम शेफ और बारटेंडर्स ने दिखाया हुनर, सम्मानित हुए संस्थान

    23 hours ago

    1

    0

    पाक कला, हॉस्पिटैलिटी और फूड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से आयोजित फूडक्राफ्ट सीजन-2 का आयोजन रविवार को अशोक कॉसमॉस मॉल में हुआ। कार्यक्रम में देश के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट और हॉस्पिटैलिटी संस्थानों से जुड़े शेफ, बारटेंडर, होम शेफ और मॉडल्स ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं के साथ स्टार होटल के शेफ और प्रोफेशनल मॉडल्स की रैंप वॉक आकर्षण का केंद्र रही। अर्पण इवेंट्स की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के टाइटल स्पॉन्सर स्मार्ट बाजार रहे। आयोजन में पाक कला, मिक्सोलॉजी और हॉस्पिटैलिटी से जुड़े विभिन्न मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें प्रतिभागियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। अल्टीमेट शेफ शोडाउन में फेयरफील्ड बाय मैरियट, कोर्टयार्ड बाय मैरियट, जेपी होटल, गोल्डन ट्यूलिप, मेट्रो होटल, अमेर विला और किस्की व्हिस्की सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों के शेफ शामिल हुए। वहीं सीक्रेट शेफ प्रतियोगिता में होम शेफ और गृहिणियों ने अपने व्यंजन प्रस्तुत किए। बार वॉर प्रतियोगिता में बारटेंडर्स ने अपनी मिक्सोलॉजी स्किल्स का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के बाद स्टार होटलों के शेफ ने प्रोफेशनल मॉडल्स के साथ रैंप वॉक की, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के दौरान हॉस्पिटैलिटी और फूड इंडस्ट्री में बेहतर कार्य करने वाले संस्थानों और प्रतिष्ठानों को भी सम्मानित किया गया। इसमें किंग्स बेकरी को बेस्ट बेकरी अवॉर्ड, बेकहाउस फेयरफील्ड को बेस्ट बेकरी (स्टार कैटेगरी), पतीराम कालीचरण कैटरर्स को बेस्ट हेरिटेज कैटरर्स, ग्लास कूचर को बेस्ट प्रोडक्ट इनोवेशन, करामत ग्रेवी को बेस्ट फूड सर्विस, आर्ट ऑफ बार को बेस्ट आउटडोर बार काउंटर सर्विस, एंबर एडवरटाइज को बेस्ट आउटडोर सर्विस, मेट्रो होटल को बेस्ट हेरिटेज होटल, किस्की व्हिस्की को बेस्ट नाइट बार, कॉसमॉस कैफे एंड बार को बेस्ट मल्टी क्यूजीन रेस्टोरेंट, वेदा इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड ट्रेनिंग को बेस्ट होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट और स्मार्ट बाजार को स्पेशल अप्रिसिएशन अवॉर्ड दिया गया। आयोजकों ने बताया कि फूडक्राफ्ट सीजन-2 का उद्देश्य फूड, हॉस्पिटैलिटी और बेवरेज इंडस्ट्री से जुड़ी प्रतिभाओं को एक मंच उपलब्ध कराना और नए प्रतिभागियों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर देना है। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों, निर्णायकों, प्रायोजकों, सहयोगी संस्थाओं और मीडिया का आभार भी व्यक्त किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में बाइक टक्कर के बाद युवकों में मारपीट:एक-दूसरे पर लात-घूसे बरसाए, लोगों ने बीच-बचाव कर अलग किया
    Next Article
    सुल्तानपुर पुलिस ने वापस कराए ₹10.33 लाख रुपए:जून में साइबर ठगी के शिकार हुए 19 पीड़ितों को मिली राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment