Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा पुलिस ने शुरू किया 'वादी दिवस':हर महीने तीसरे मंगलवार को थानों में होगी सुनवाई

    2 hours ago

    1

    0

    एटा पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी के निर्देश पर एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत जनपद के सभी थानों में 'वादी दिवस' का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निस्तारण करना है। इस पहल के तहत, प्रत्येक माह के तीसरे मंगलवार को 'वादी दिवस' आयोजित किया जाएगा। इसके लिए जनपद के सभी थानों में पंजीकृत मुकदमों से संबंधित वादियों को नोटिस भेजकर बुलाया गया था। इस क्रम में, क्षेत्राधिकारी सकीट नीतिश गर्ग ने थाना सकीट पर, क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने थाना जलेसर पर, क्षेत्राधिकारी सदर शसंकल्पदीप कुशवाहा ने थाना पिलुआ पर, क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश कुमार सिंह ने थाना अलीगंज पर और क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह ने थाना कोतवाली नगर पर उपस्थित रहकर वादियों से बातचीत की। अधिकारियों ने वादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विवेचकों को निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। सभी थाना प्रभारियों ने भी अपने-अपने थानों में उपस्थित रहकर मुकदमा वादियों की समस्याओं को सुना और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। यह 'वादी दिवस' प्रत्येक माह के तीसरे मंगलवार को सभी थानों में नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में प्रशासन का नया मॉडल तैयार:नए डीएम बोले- सभी के लिए दरवाजे खुले रहेंगे, बैचमेट डीएम ने स्वागत किया
    Next Article
    कृषि परियोजना कर्मियों ने समायोजन की मांग की:केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपा, मदरसा शिक्षकों की तर्ज पर मांगा समायोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment