Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में युवक ने फांसी लगाकर जान दी:पत्नी से चल रहा था विवाद, एक साथ पहले छोड़कर चली गई थी

    15 hours ago

    2

    0

    एटा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के एमपी नगर में पत्नी से विवाद के चलते एक 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। युवक का शव बरामदे में लटका देख परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के लिए फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया, जिन्होंने साक्ष्य संकलित किए हैं। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सिराऊ थाना जैथरा निवासी विनीत पुत्र रामकिशोर (28 वर्ष) के रूप में हुई है। विनीत अपनी 80 वर्षीय नानी के साथ रहता था। उसका अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। विनीत निजी नौकरी करता था। चार वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी, लेकिन एक वर्ष पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी और वापस नहीं लौटी। इसी बात से क्षुब्ध होकर विनीत ने यह कदम उठाया। उसके घर में बूढ़े नाना-नानी भी रहते हैं। मृतक के भाई विपिन कुमार ने बताया कि विनीत उनका छोटा भाई था और निजी नौकरी करता था। पत्नी से विवाद के चलते उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। मामले पर थाना प्रभारी कोतवाली नगर प्रेमपाल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    करियर की दौड़ में पिछड़ रही मातृत्व की खुशी:30 के बाद बांझपन का खतरा बढ़ा; जच्चा-बच्चा अस्पताल में एक साल में 4000 मामले आए
    Next Article
    सहारनपुर में एक अज्ञात युवती का शव मिला:खेत के किनारे पड़ा था, हत्या या सुसाइड एंगल से जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment