Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में युवक को अज्ञात ने गोली मारी:पेट में लगी गोली, गंभीर रूप से घायल; जिला अस्पताल में भर्ती

    1 hour ago

    1

    0

    एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र में एक युवक को अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी। परौली गांव के समीप हुई इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, जैथरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला बढईयान निवासी निशांत गुप्ता (26) पुत्र उमेश गुप्ता अपने दोस्त पूरन गुप्ता के साथ चार पहिया वाहन से जैथरा से एटा की ओर जा रहे थे। परौली गांव के पास निशांत लघुशंका के लिए गाड़ी से उतरे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके पेट में सटाकर गोली मार दी। घायल निशांत ने पुलिस को बताया कि लघुशंका के लिए उतरते ही किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें गोली मार दी। वह हमलावर को पहचान नहीं पाए। फिलहाल, निशांत का आगरा के अमर ज्योति हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। जैथरा थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि 26 वर्षीय युवक को पेट में गोली लगी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया:बीएड, एमएड समेत कई विषयों की परीक्षाएं 12 मई से होंगी
    Next Article
    गाजीपुर में अंडर-16 क्रिकेट ट्रायल शुरू:एसपी डॉ. ईरज राजा ने किया उद्घाटन, गाजीपुर-देवरिया में पहला मुकाबला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment