Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत:चार माह पहले हुई थी शादी, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप

    2 hours ago

    2

    0

    एटा जिले के रिजोर थाना क्षेत्र के शहबाज गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को ससुराल पक्ष से सूचना मिली थी कि विवाहिता मृत अवस्था में पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि 25 वर्षीय गीता पत्नी मानपाल का शव जमीन पर पड़ा था। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतका गीता का विवाह करीब चार माह पहले 30 नवंबर को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था। शुरुआती जानकारी में यह बात सामने आई थी कि गृह क्लेश के चलते विवाहिता ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि, मृतका की भाभी आशा, जो मधुपुरा थाना मलावन की निवासी हैं, ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही जेठ-जेठानी गीता को आए दिन प्रताड़ित करते थे। आशा के अनुसार, गीता को पेट दर्द होने के बावजूद जबरदस्ती खेतों में काम करने के लिए ले जाया जाता था, जिसमें आलू खोदना और चिकोरी नरवाई जैसे काम शामिल थे। एक बार उसे करंट भी लगा दिया गया था। आशा ने आगे बताया कि ससुराल पक्ष के लोग गीता को आए दिन हिसाब करने की धमकी देते थे और उससे बातचीत नहीं करने देते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि खेत से काम करके लौटने के बाद उसे खाने-पीने को कुछ नहीं दिया गया। बाद में तबीयत खराब होने की सूचना मिली और जब वे पहुंचे तो गीता मृत अवस्था में मिली। आशा ने स्पष्ट रूप से कहा कि गीता को मारा गया है। रिजोर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में युवक की गला रेतकर हत्या:मोहम्मदाबाद में घर के बाहर सो रहा था, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    शाहजहांपुर में सीबीएसई नई किताबों की उपलब्धता पर असमंजस:निजी प्रकाशकों का दबदबा, प्रिंसिपल बोलीं- सरकार प्राइवेट पब्लिशर्स को प्रमोट कर रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment