Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में संयुक्त सचिव ने की स्कूल चलो अभियान शुरूआत:पीएमश्री स्कूलों का निरीक्षण कर शैक्षिक गुणवत्ता का आकलन किया

    4 hours ago

    2

    0

    केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव और पीएमश्री स्कूलों के सेंट्रल नोडल अधिकारी वेंकेटेसपाथी हाल ही में एटा के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जिले के तीन प्रमुख पीएमश्री विद्यालयों का गहन निरीक्षण किया, जिसमें शैक्षिक गुणवत्ता, डिजिटल संसाधनों और आधारभूत सुविधाओं का अध्ययन शामिल था। अपने दौरे से पूर्व, संयुक्त सचिव ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), एटा से 'स्कूल चलो अभियान' का शुभारम्भ किया। नई दिल्ली से आए संयुक्त सचिव वेंकेटेसपाथी ने सर्वप्रथम डायट, एटा में 'स्कूल चलो अभियान' के तहत केजीवीबी सकीट की छात्राओं को बैग और पुस्तकें वितरित कीं। इसके बाद उन्होंने 'स्कूल चलो अभियान' जागरूकता एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर वाराणसी से मुख्यमंत्री द्वारा 'स्कूल चलो अभियान' के शुभारम्भ का सीधा प्रसारण भी एलईडी वैन के माध्यम से दिखाया गया। इसके पश्चात, संयुक्त सचिव ने पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा की उपलब्धता, कंप्यूटर लैब, स्मार्ट बोर्ड और स्मार्ट क्लास के संचालन, प्रयोगशालाओं की स्थिति, लर्निंग कॉर्नर की उपयोगिता और स्वच्छता व्यवस्था का सूक्ष्म अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, उन्होंने विद्यालयों को और अधिक गुणवत्तापूर्ण तथा सुविधायुक्त बनाने के लिए आवश्यक संसाधनों एवं सुधार के उपायों पर शिक्षकों और अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। संयुक्त सचिव ने पीएमश्री विद्यालयों के 21 संतृप्ति बिंदुओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए विद्यार्थियों के शत-प्रतिशत नामांकन और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने खेल सुविधाओं के विस्तार, अतिरिक्त कक्षाओं की व्यवस्था तथा सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के महत्व पर भी विशेष बल दिया। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में निरीक्षण के दौरान, उन्होंने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी शैक्षिक दक्षता का आकलन किया। विद्यार्थियों के संतोषजनक उत्तरों से वे प्रभावित हुए और शिक्षकों की सराहना की। अंत में, पीएमश्री पुलिस लाइन विद्यालय का भी निरीक्षण किया गया। यह दौरा पीएमश्री विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार और विद्यार्थियों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी थान सिंह, अनिल कुमार, अमित सक्सैना, दीप्ती, नेत्रपाल सिंह, अंकित मिश्रा, प्रधानाचार्य पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय राजकृष्ण शर्मा, प्रधानाचार्य पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय शारदा सरन, जिला समन्वयक अविनाश शुक्ला, अमित चौहान, संजय मिश्रा, आशीष गंगवार, रामलखन सहित डायट के समस्त प्रवक्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राज्यमंत्री ऊर्जा ने 'स्कूल चलो अभियान' का किया शुभारंभ:पीएमश्री विद्यालय में बच्चों का फूल माला पहनाकर और तिलक लगाकर हुआ स्वागत
    Next Article
    जालौन में गेहूं खरीद केंद्रों पर बोरा कमी:डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार, व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment