Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में पेड़ से लटका मिला नवविवाहिता का शव:तीन साल पहले ही हुई थी शादी, प्रेमी पर हत्या करने का आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    एटा जनपद के अलीगंज थाना क्षेत्र के हत्सारी गांव के बाहर शहतूत के पेड़ पर 22 वर्षीय नवविवाहिता का शव दुपट्टे के सहारे लटका मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान चांदनी पत्नी तपन शाक्य के रूप में हुई है। उसकी शादी जून 2021 में जनपद मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के नगला हरनागर गांव में हुई थी। मृतका की एक 13 माह की मासूम बेटी करुणा भी है। घटना स्थल से जुड़ी तस्वीरे… मृतक के पिता ने जताई हत्या की आशंका मृतका के पिता मलखान सिंह ने हत्या की आशंका जताई। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी पहले भी हरदोई जिले के एक युवक के साथ चली गई थी, जिसकी शिकायत कुरावली थाने में की गई थी। पुलिस ने उसे बरामद कर उनके सुपुर्द किया था। 10 हजार रुपए और सामान लेकर हुई थी फरार पिता के अनुसार, बीती रात चांदनी अपने ससुराल से करीब 10 हजार रुपए और सामान लेकर साड़ी के सहारे जंगले से नीचे उतर गई थी। उन्हें शक है कि वह उसी युवक के साथ गई होगी, जिसने पैसे लेकर उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया। प्रेमी पर हत्या करने का लगा आरोप वहीं मृतका की बुआ ने भी बताया कि चांदनी पहले भी एक युवक के साथ जा चुकी थी। उन्होंने बताया कि संदिग्ध युवक हरदोई का रहने वाला है और फर्रुखाबाद में ट्रक ड्राइवर के रूप में काम करता है, जिसका नाम मोहित बताया जा रहा है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है। अलीगंज थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जहां की थी लूट, वहीं पुलिस ने मारी गोली:प्रतापगढ़ में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, शिक्षिकाओं से की थी लूट
    Next Article
    IPL के किस सीजन में अभी तक लगे हैं सबसे ज्यादा छक्के, 2025 में बना था एक नया रिकॉर्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment