Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में किशोरी से छेड़छाड़ के विरोध पर पीटा, VIDEO:लाठी-डंडों से मारपीट में 6 घायल, मेडिकल कराने के बाद जांच शुरू

    2 hours ago

    1

    0

    एटा में किशोरी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसके परिजनों को लाठी-डंडों से पीटा गया। इस घटना में एक ही पक्ष के छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। पीड़ितों के अनुसार, बुधवार शाम पंद्रह साल की किशोरी खेतों की ओर शौच के लिए जा रही थी, तभी गांव के कुछ लड़कों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और फब्तियां कसीं। किशोरी ने घर लौटकर अपने परिजनों को पूरी बात बताई। घटना रिजोर थाना क्षेत्र की है। परिजनों ने इसकी शिकायत रिजोर थाना पुलिस से की। जब परिजन शिकायत कर गांव लौटे ही थे, तभी लाठी-डंडों से लैस आरोपी पक्ष के करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इस मारपीट में एक ही पक्ष के छह लोग घायल हुए। मारपीट में घायल हुए लोगों में फरीदपुर (पुत्र रत्ना, 21 वर्ष), रहीस (पुत्र फत्ते खान, 35 वर्ष), जाहिद (पुत्र रहीश, 18 वर्ष), चंदो (पत्नी रत्ना, 40 वर्ष), साहिल (पुत्र टेनी, 17 वर्ष) और रोहित (पुत्र टेनी, 18 वर्ष) शामिल हैं। गांव के चुलैया, कलामुद्दीन, इंसाफ, आसीन और ज़शान मुहम्मद पर किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप है। घायलों ने साजुद्दीन (पुत्र मुखिया), शफी मुहम्मद, जैनुद्दीन और आस मुहम्मद सहित पंद्रह लोगों पर लाठी-डंडों से पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष के मदनमोहन (काल्पनिक नाम) ने बताया, "मेरी बेटी खेत में शौच के लिए गई थी, तभी गांव के लड़कों ने छेड़छाड़ कर दी। हम लोग थाने शिकायत करने गए थे और वापस लौट रहे थे। तभी बीस से पच्चीस लोगों ने लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। हम पांच-छह लोग ही थे और सभी को चोटें आई हैं। मामले पर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। घायलों का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है और आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सामने आए वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह दबंग लाठी-डंडों से लोगों को पीट-पीटकर अधमरा कर रहे हैं। पुलिस इस वीडियो की भी जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में मिले तेंदुए के पंजे के निशान:वन विभाग ने चलाया सर्च अभियान, ग्रामीणों से की सतर्क रहने की अपील
    Next Article
    शादी में युवक को डीजे ऑपरेटर समझकर सिर फोड़ा:गाना बजाने को लेकर बारातियों ने चूल्हे से मारा, मिर्जापुर ट्रामा सेंटर रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment