Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एसपी ने पुलिस कार्यालय, वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया:कानपुर में महिला सुरक्षा व व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात, 02 अप्रैल 2026। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने जनपद में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने और महिला सुरक्षा व सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को दो महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस कार्यालय परिसर में प्रस्तावित निर्माण कार्यों की भूमि का जायजा लिया और जिला अस्पताल अकबरपुर स्थित वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले, पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय परिसर में प्रस्तावित स्टोर, कंट्रोल रूम, आईजीआरएस सेल, डीसीआरबी सेल, महिला सेल और कॉन्फ्रेंस रूम के लिए चिन्हित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध और आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप किए जाएं। पांडेय ने कहा कि नए कंट्रोल रूम के निर्माण से आपातकालीन सेवाओं की प्रतिक्रिया समय में सुधार होगा। महिला सेल के विस्तार से महिलाओं से जुड़े मामलों में अधिक संवेदनशीलता और सुविधा सुनिश्चित की जा सकेगी। कॉन्फ्रेंस रूम के बनने से प्रशिक्षण और समन्वय कार्यों को भी नई गति मिलेगी। इसके बाद, पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति अभियान 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत जिला अस्पताल अकबरपुर परिसर में स्थित वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता से जुड़ी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, आवासीय कक्ष, शौचालय, रसोईघर, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति का मूल्यांकन किया गया। उन्होंने केंद्र की साफ-सफाई, रखरखाव, महिलाओं के रहने के स्थान, बिस्तर, सुरक्षा, वेंटिलेशन और रसोईघर में भोजन की गुणवत्ता व स्वच्छता की समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक ने कर्मचारियों और परामर्शदाताओं से बातचीत कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने शिकायत निस्तारण प्रक्रिया, रिकॉर्ड रजिस्टर और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता व नियंत्रण कक्ष की भी जांच की। निरीक्षण के उपरांत, उन्होंने केंद्र में नियमित साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, उचित वेंटिलेशन और रात्रि में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और सहानुभूतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने तथा समय पर पौष्टिक भोजन प्रदान करने पर जोर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में मिट्टी खोदते समय कुम्हार की मौत:गौशाला के पास तालाब में हुआ हादसा, पुलिस ने शव पीएम को भेजा
    Next Article
    उन्नाव में किशोरी का शव फांसी पर लटका मिला:आम के बाग में ग्रामीणों ने देखकर पुलिस को सूचना दी, मामले की जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment