Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एसएसपी श्लोक कुमार ने किया प्रशासनिक फेरबदल:पीआरओ अजय किशोर बने शेरगढ़ के नए थाना प्रभारी

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने पुलिस विभाग में आंशिक फेरबदल किया है। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से दो निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जारी आदेश के तहत, थाना शेरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का तबादला कर उन्हें मेला सेल/वीआईपी सेल में भेजा गया है। प्रदीप कुमार लंबे समय से शेरगढ़ थाने की कमान संभाल रहे थे। अब उन्हें मेला और वीआईपी ड्यूटी की जिम्मेदारी दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के पीआरओ अजय किशोर को थाना शेरगढ़ का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। अजय किशोर अब शेरगढ़ थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी संभालेंगे। पुलिस विभाग के अनुसार, यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकता और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कहना है कि ऐसे बदलावों से पुलिसिंग में नई ऊर्जा आती है और कार्यप्रणाली में सुधार होता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी मेले में आंधी-बारिश से भारी नुकसान:तेज हवाओं और बरसात ने उड़ाई बाजारों की रौनक, व्यापारियों को हजारों का घाटा
    Next Article
    गैस सिलेंडर में लगी आग , तीन लोग झुलसे:पिता, पुत्र और पुत्री बहराइच जिला अस्पताल में भर्ती, लीकेज से लगी आग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment