Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एनकाउंटर में घायल बदमाश हैलट अस्पताल से भागा:बर्रा पुलिस की सुरक्षा में भर्ती था, 24 घंटे पहले हाईवे पर तमंचा दिखाकर मोबाइल-बाइक लूटा था

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में पुलिस की गिरफ्त से एक शातिर बदमाश शुक्रवार सुबह अस्पताल से फरार हो गया। बर्रा में मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन शुक्रवार को वह भाग निकला। सुरक्षा में लगी पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। ये वही आरोपी है, जिसने 24 घंटे पहले हाईवे पर तमंचे के दम पर युवक से मोबाइल और बाइक लूटी थी। हाईवे पर लूट की वारदात, तमंचा तानकर छीनी बाइक बर्रा क्षेत्र के योगेंद्र विहार खाड़ेपुर निवासी मोहित निषाद गुरुवार सुबह बाइक से जा रहे थे। तभी सिंह ढाबा और पेट्रोल पंप के बीच पीछे से आए पल्सर सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने पहले मारपीट की, फिर एक ने तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बाइक की चाबी छीनकर उन्हें नीचे उतारा गया और दूसरे आरोपी ने मोबाइल लूट लिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग, एक बदमाश को लगी गोली घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर चेकिंग अभियान शुरू किया। गुरुवार रात करीब 2 बजे फत्तेपुर रोड पर पुलिस को संदिग्ध बाइक सवार दिखे। रोकने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक बदमाश के पैर में गोली मार दी। घायल बदमाश की पहचान जूही परमपुरवा निवासी मुन्ना के रूप में हुई, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। अस्पताल से फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप घायल बदमाश को इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अब आरोपी की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। तीन टीमें कर रहीं तलाश, लापरवाही की जांच शुरू एडीसीपी साउथ योगेश कुमार के मुताबिक, फरार बदमाश की तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं। उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। साथ ही, अस्पताल से फरारी के मामले में सुरक्षा में लापरवाही की जांच भी शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    10 दिन बाद बेटी की शादी, दहेज के सामान जले:गाजियाबाद में 200 झुग्गियां जलीं, अब बच्चे खिलौने-स्कूल बैग ढूंढ रहे; बोले- कहां रहेंगे
    Next Article
    अवधी गायिका ममता मिश्रा के पति ने की सुसाइड कोशिश:ऑनलाइन गेमिंग में 15 लाख हारे, अयोध्या के घाट से बरामद, सोशल मीडिया पर हजारों फॉलोअर्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment