Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अवधी गायिका ममता मिश्रा के पति ने की सुसाइड कोशिश:ऑनलाइन गेमिंग में 15 लाख हारे, अयोध्या के घाट से बरामद, सोशल मीडिया पर हजारों फॉलोअर्स

    6 hours ago

    1

    0

    गोंडा की चर्चित अवधी लोक गायिका और सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर ममता मिश्रा ने ऑनलाइन गेमिंग के चलते सुसाइड करने की कोशिश की। हालांकि सुसाइड से पहले ही पुलिस ने अयोध्या से उन्हें सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया- संदीपन मिश्रा ऑनलाइन गेमिंग में करीब 15 लाख रुपए हार चुके थे। गुरुवार दोपहर 12:30 बजे उन्होंने पत्नी ममता मिश्रा को व्हाट्स पर सुसाइड नोट मैंसेज किया। जिसमें लिखा- मुझे पर 10-15 लाख रुपए का कर्ज हो गया है। मैंने तुमसे कई बार झूठ बोला। मैं अब माफी भी नहीं मांग सकता है, इसलिए अब इस दुनिया से जा रहा हूं। जिंदा रहकर भी कुछ नहीं कर पाउंगा...। ममता मिश्रा की लिखित शिकायत पर पुलिस ने संदीपन मिश्रा की लोकेशन ट्रेस करते हुए उन्हें देर रात अयोध्या के नया घाट के किनारे से सुरक्षित बरामद किया। ममता ने बताया- डेढ़ साल पहले भी संदीपन ने ऑनलाइन गेमिंग के लिए काफी कर्ज ले लिया था, जिसे ममता ने खुद चुकाया था। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए... धानेपुर थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव की रहने वाली ममता मिश्रा और उनके पति संदीपन मिश्रा सोशल मीडिया पर अवधी भाषा में कॉमेडी वीडियो बनाते हैं। ममता अवधी लोक गायिका भी हैं, जबकि संदीपन खुद का मेडिकल स्टोर भी चलाते हैं। गुरुवार शाम ममता ने पुलिस को लिखित शिकायत करते हुए बताया- पति संदीपन मिश्रा गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे घर से 5 किलोमीटर दूर मूर्तिहवा बाजार स्थित अपने मेडिकल स्टोर के लिए निकले थे। लेकिन वह दुकान नहीं पहुंचे और रास्ते से ही गायब हो गए। दोपहर करीब 2:30 बजे उन्होंने व्हाट्स एप पर एक सुसाइड नोट मैंसेज किया। सुसाइड नोट मैंसेज में संदीपन ने लिखा… Babuu, I love you but sorry...। मैं तुमसे सामने आकर माफी भी नहीं मांग पा रहा हूं, क्योंकि मैंने एक बार नहीं बल्कि कई बार ऐसी गलतियां की हैं कि अब तुम्हारे सामने आने की हिम्मत नहीं बची। मेरे पास अब कुछ भी नहीं है, मैं अपना सारा पैसा ऑनलाइन गेम में हार चुका हूं। मेरा दिमाग काम नहीं कर रहा कि क्या करूं और कैसे बताऊं, इसलिए मैं इस दुनिया से जा रहा हूं। मेरे ऊपर 10 से 15 लाख रुपए का कर्ज है और मुझे लग रहा है कि अब जिंदा रहकर भी मैं कुछ नहीं कर सकता। मैं माफी मांगने के लायक भी नहीं रहा, क्योंकि मैंने तुम सबसे बहुत बार झूठ बोला है। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की ममता ने बताया- मैसेज आने के बाद उन्होंने संदीपन के मोबाइल पर कॉल की, पर नंबर बंद बताने लगा। सभी परिजनों से पूछताछ की, पर संदीपन का कुछ पता नहीं चला। धानेपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार यादव ने बताया- लिखित शिकायत मिलते ही हमने साइबर सेल की मदद से संदीपन के मोबाइल की लास्ट लोकेशन ट्रेस की। लोकेशन पता चलते ही अयोध्या पुलिस की मदद से रात करीब 11 बजे संदीपन को अयोध्या में सरयू के नया घाट के किनारे से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। सोशल मीडिया पर अवधी में वीडियो बनाते हैं पति-पत्नी… पति-पत्नी ने वीडियो बनाकर दी जानकारी संदीपन को गोंडा लाकर रात करीब 1 बजे उनके परिवार को सौंप दिया गया है। सुरक्षित बरामद होने के बाद ममता और संदीपन ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर इसकी जानकारी दी। ममता ने कहा- हमारे मिश्रा जी सुरक्षित लौट आए हैं...। एक साल से खेल रहे थे ऑनलाइन गेम पुलिस पूछताछ में संदीपन ने बताया कि वह करीब एक साल से ऑनलाइन गेम खेल रहे थे। पुराने नुकसान की भरपाई के प्रयास में लगातार पैसा हारते गए और कर्ज बढ़ता गया। इसी तनाव में उन्होंने अयोध्या जाकर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। गुमशुदगी रिपोर्ट में पत्नी ममता मिश्रा ने बताया- करीब डेढ़ साल पहले भी संदीपन ने इसी तरह ऑनलाइन गेमिंग की लत के चलते बड़ा कर्ज ले लिया था, जिसे ममता ने खुद चुकाया था। इस बार लगातार नुकसान से वह गहरे मानसिक तनाव में थे। 16 साल पहले हुई थी लव मैरिज, तीन बेटियां ममता और संदीपन ने करीब 16 साल पहले लव मैरिज की थी। परिवार में तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी 14 साल, मंझली 10 साल और छोटी बेटी 8 साल की है। ------------------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… बागपत डीएम की मेज पर बैठा लंगूर, कुर्सी छोड़कर भागीं:किसानों के साथ मीटिंग कर रही थीं; अर्दली ने पुचकार कर बाहर किया बागपत में गुरुवार को भरी मीटिंग में डीएम अस्मिता लाल की मेज पर लंगूर आकर बैठ गया। यह देख डीएम डर गईं और अपनी कुर्सी छोड़कर खड़ी हो गईं। डीएम ने लंगूर की तरफ इशारा करते हुए कहा- बैठ जाओ। लंगूर कुछ देर तक मेज पर बैठा रहा। इस बीच डीएम का अर्दली आया। उसने पुचकार कर लंगूर को भगाया। तब लोगों ने राहत की सांस ली। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    एनकाउंटर में घायल बदमाश हैलट अस्पताल से भागा:बर्रा पुलिस की सुरक्षा में भर्ती था, 24 घंटे पहले हाईवे पर तमंचा दिखाकर मोबाइल-बाइक लूटा था
    Next Article
    BHU के प्रोफेसर से 35 लाख की धोखाधड़ी:रिश्तेदार बनकर किया था काल,लंका थाने में FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment