Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एनकाउंटर में ढेर हत्यारे को दफनाने से परिवार का इनकार:अंबेडकरनगर में कहा- कोई रिश्ता नहीं; 4 बच्चों और उनकी मां का मर्डर किया था

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी के अम्बेडकरनगर में महिला और चार बच्चों के हत्यारे के शव को दफनाने परिवार ने इनकार कर दिया। इमाम ने भी उसकी कब्र पर फातिहा पढ़ने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने खुद उसे सुपुर्द-ए-खाक कराया। दरअसल, सोमवार सुबह 5 बजे पुलिस ने हत्या के आरोपी आमिर को एनकाउंटर में मार गिराया था। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाम को परिजनों से संपर्क किया गया। उनसे शव लेने और दफनाने को कहा गया। परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया। कहा- आमिर का उनके परिवार से अब कोई संबंध नहीं है। उसने जो किया, वह इंसानियत के खिलाफ था। परिवार ऐसे व्यक्ति से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहता। इसके बाद पुलिस ने खुद उसे सुपुर्द-ए-खाक कराने का फैसला किया। जब इलाके के इमाम ताज मोहम्मद को कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए बुलाया गया तो उन्होंने भी साफ मना कर दिया। कहा- ऐसे इंसान के लिए वो फातिहा भी नहीं पढ़ेंगे। इसके बाद देर रात पुलिस को ही शव दफन करवाना पड़ा। मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद इलाके का है। 5 हत्याएं कर आमिर ने रचा ट्रैप, पुलिस भी चकमा खा गई अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मीरानपुर मोहल्ले में आमिर (19) ने 2 मई (शनिवार) को 4 बच्चों और उनकी मां की हत्या कर दी थी। 4 मई (सोमवार) को पुलिस ने आमिर को एनकाउंटर में मार गिराया था। सीओ नीतीश तिवारी ने महिला के परिवार वालों के हवाले से बताया था- महिला का पति सऊदी अरब में रहता है। उसने वहीं पर पाकिस्तान की महिला से शादी कर ली है। इसलिए आमिर महिला से शादी कर उसकी जमीन हड़पना चाहता था, लेकिन उसने इनकार कर दिया। 2 मई को नाराज आमिर ने महिला और उसके बच्चों से मारपीट की, जिससे महिला बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने चारों बच्चों की हत्या कर दी। इसी दौरान महिला को होश आया और वह चिल्लाने लगी, तो आरोपी ने उसकी भी हत्या कर दी। इसके बाद वह महिला की लाश को करीब 200 मीटर तक घसीटकर नाले में फेंक आया। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने ऐसा किया, ताकि लगे कि महिला ने ही अपने बच्चों की हत्या की है। ऐसा हुआ भी और पुलिस उसके ट्रैप में फंस गई। वारदात के बाद पहुंची पुलिस ने आशंका जताई थी कि मां बच्चों की हत्या कर फरार हो गई। हालांकि, 3 मई यानी रविवार को नाले में महिला गौसिया की लाश मिली तो पुलिस की थ्योरी ही पलट गई। उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए। पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू की। जांच में आमिर का नाम सामने आया। पुलिस ने घेरा तो आरोपी ने फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में गोली लगी एसपी प्राची सिंह ने बताया था कि रविवार रात पुलिस को सूचना मिली कि नेवतरिया बाईपास के पास आरोपी आमिर मौजूद है। भागने की फिराक में है। उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई। इस दौरान तड़के बाइक से एक संदिग्ध आता दिखा। रुकने का इशारा करने पर वह बाइक मोड़कर भागने लगा। भागने के दौरान बाइक फिसल गई। उन्होंने बताया- उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके सीने में गोली लगी। पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान एसओजी प्रभारी विनोद यादव के बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी। एक दरोगा और एक सिपाही भी घायल हुए हैं। मौके से पुलिस ने एक बाइक, एक पिस्टल और खाली कारतूस बरामद किए। 2 मई को 4 बच्चों की लाश मिली, मां लापता बताई गई परिजनों ने शव लेने से किया इनकार परिवार ने आमिर का शव लेने का इनकार किया तो पुलिस ने इमाम ताज मोहम्मद से संपर्क किया। उन्होंने कहा- आमिर के प्रति हमारी कोई संवेदना नहीं है। इसलिए परिवार उसका शव लेने से इनकार कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वो किसी अपराधी के जनाजे में शामिल नहीं हो सकते। ऐसे में न तो वे आमिर के सुपुर्द-ए-खाक में भी शामिल होंगे और न ही उसके मिट्टी के काम में हाथ लगाएंगे। उन्होंने कहा- पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को वे सही मानते हैं। ------------------------ ये खबर भी पढ़ेंः- 13 मिनट में 52 लाख लूटने वाले 2 डकैत अरेस्ट:UP से दबोचकर सूरत ले गई पुलिस; SBI बैंक में दिनदहाड़े डकैती की थी यूपी में अयोध्या और गोंडा से 2 बदमाशों को गुजरात क्राइम ब्रांच (DCB) ने दबोचा है। इनकी पहचान अयोध्या के रहने वाले शुभम कुमार और गोंडा के विकास सिंह के रूप में हुई है। दोनों ने अपने 5 अन्य साथियों के साथ मिलकर 27 अप्रैल को सूरत SBI बैंक में दिनदहाड़े डकैती डाली थी। सबके चेहरे खुले थे। हाथ में पिस्टल थी। 13 मिनट में 52 लाख रुपए लूट लिए थे। गुजरात पुलिस ने आरोपियों को गोंडा कोर्ट में पेश किया, यहां से उन्हें 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली। पुलिस अपने साथ सूरत ले गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री राजभर का गनर रेप के आरोप में गिरफ्तार:लड़की बोली- 4 साल तक संबंध बनाए, गर्भपात कराया, चुपके से किसी और से शादी की
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:गंगा एक्सप्रेस-वे पर बदायूं में ट्रक से टकराई डबल डेकर बस, 25-30 यात्री घायल; लुधियाना से आ रहे थे सभी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment