Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एलयू में फीस बढ़ोत्तरी को लेकर सपा, NSUI का हंगामा:छात्र बोले- न पानी मिल रहा, न एसी चल रहा; ABVP ने किया प्रदर्शन का समर्थन

    13 hours ago

    1

    0

    लखनऊ विश्वविद्यालय में बवाल हो गया है। फ्रीजर, वाटर कूलर, एसी खराब होने का आरोप लगाते हुए छात्र वीसी ऑफिस पहुंच गए। वे जबरदस्ती चैनल खोलते हुए अंदर घुस गए। पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों से उनकी नोकझोंक हुई। दोपहर 12 बजे के आसपास ABVP से जुड़े छात्रों ने प्रोफेसर जय प्रकाश सैनी के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने वीसी को जनरल डायर भी कहा। इसके बाद करीब 2 बजे सपा छात्र सभा से जुड़े छात्रों ने भी प्रदर्शन कर दिया। वे भी पानी, एसी, फीस बढोत्तरी की समस्या को लेकर वीसी से मिलने पहुंचे थे, जहां उन्हें मिलने नहीं दिया गया। इसके बाद करीबन 3 बजे NSUI के छात्रों ने भी प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। NSUI अध्यक्ष सुधांशु राणा ने विश्वविद्यालय परिसर में दीवारों पर पोस्टर भी लगाए। देखिए हंगामे की 5 तस्वीरें… पहले ABVP की बात… गैलरी में ताला लगाने पर भड़के ABVP के छात्र लखनऊ विश्वविद्यालय में ABVP के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय में पीने का पानी खराब है और उसका टीडीएस 500 तक पहुंच गया है, जो बिल्कुल भी पीने योग्य नहीं है। इसके अलावा छात्रों ने फीस बढ़ोतरी को लेकर भी नाराजगी जाहिर करते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन इसके बावजूद छात्रों ने विरोध प्रदर्शन जारी रखा। विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर छात्रों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे। छात्र ज्यादा तब नाराज हो गए जब वीसी ऑफिस की ओर जाने वाले रास्ते में ताला लगा दिया गया। इससे छात्रों ने कहा कि क्या यहां जनरल डायर का राज चल रहा है, जो उन्हें कुलपति से मिलने तक नहीं दिया जा रहा। 'विश्वविद्यालय का पानी पीने लायक नहीं' अर्पण कुशवाहा ने कहा कि प्रवेश परीक्षा, शुल्क और परिणाम इन बिंदुओं पर हमारा संगठन छात्रों की आवाज उठाता है। परीक्षा शुल्क बढ़ा दिया गया है इसलिए हम लोग आंदोलन करने पर मजबूर हैं। विश्वविद्यालय का हॉस्टल कैंटीन लाइब्रेरी सब कुछ बदहाल है। भीषण गर्मी में छात्रों को कैंटीन हो या लाइब्रेरी कहीं भी एसी की सुविधा नहीं मिल रही है। यहां का पानी बिल्कुल जहरीला हो चुका है, जिसे पीकर छात्र बीमार हो रहे हैं। आज हम लोग किसी भी आश्वासन को सुनने वाले नहीं है। अंतिम सांस तक यहां डटे रहेंगे और छात्रों की लड़ाई लड़ेंगे। ‘छात्रों के साथ जनरल डायर जैसा रवैया’ प्रदर्शन कर रहे उत्कर्ष सिंह ने कहा कि नए कुलपति जब से आए हैं, विश्वविद्यालय को प्राइवेट मोड में ले आए हैं। ऐसा लगता है कि जनरल डायर की यूनिवर्सिटी है। जो मन में आ रहा है वह कर रहे हैं। सुविधा कैसे दी जाएं इस पर कोई ध्यान नहीं है। बच्चों से कैसे पैसा लिया जाए बस इसी पर पूरा फोकस है। यहां पढ़ने वाले छात्र बहुत पैसे वाले घर से नहीं आते हैं, आर्थिक रूप से कमजोर घरों से आते हैं। अगर बहुत अमीर होते तो किसी प्राइवेट यूनिवर्सिटी में जाते। मगर विश्वविद्यालय प्रशासन को इन सब चीजों से कोई मतलब नहीं है। 50% तक फीस में वृद्धि हो रही है जिसका हम लोग विरोध कर रहे हैं, और जब तक यह वापस नहीं हो जाएगा विरोध जारी रहेगा। अब सपा छात्र सभा की बात… 'भीषण गर्मी में एसी नहीं' लखनऊ विश्वविद्यालय में सपा छात्र सभा के छात्रों ने भी प्रदर्शन किया और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। छात्रों का आरोप है कि परिसर में न तो पीने के लिए पानी है और न ही भीषण गर्मी में राहत के लिए एसी की व्यवस्था है। छात्रों का यह भी कहना है कि उनकी शिकायतों का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है और उन्हें कुलपति से मिलने तक की अनुमति नहीं दी जा रही। इसी को लेकर गुस्साए छात्रों ने चैनल गेट को जबरदस्ती खोलकर अंदर घुसने की कोशिश की। बवाल बढ़ता देख मौके पर मौजूद पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान छात्रों ने कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्र एकता जिंदाबाद जैसे नारे लगाए। 'फीस वृद्धि ने तोड़ी छात्रों की कमर' समाजवादी छात्र सभा के सदस्य और एमए हिंदी के छात्र प्रेम प्रकाश ने फीस वृद्धि को लेकर कहा कि इस बढ़ोतरी ने छात्रों की कमर तोड़ दी है और मौजूदा कुलपति लगातार छात्र विरोधी फैसले ले रहे हैं। यूजी एंट्रेंस परीक्षा की फीस पहले ₹800 थी, जिसे बढ़ाकर ₹1200 कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा को व्यवसाय बनाया जा रहा है, जिसे छात्र किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, हम गरीब, किसान, मजदूर और मजलूम परिवारों से आते हैं। सस्ती शिक्षा हमारा अधिकार है। यह तुगलकी फरमान है और इसका हम मुंहतोड़ जवाब देंगे। छात्रों ने यह भी बताया कि पहले वे ज्ञापन देकर अपनी मांगें रख चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब पढ़िए NSUI के छात्रों की बात… 'चुनाव को देखते हुए बढ़ाई कई कोर्सेज की फीस' लखनऊ विश्वविद्यालय में NSUI के छात्रों ने भी विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने वीसी ऑफिस के दूसरे गेट का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। साथ ही, विश्वविद्यालय परिसर की दीवारों पर पोस्टर लगाकर अपना विरोध किया। पोस्टर लगाने के बाद NSUI इकाई अध्यक्ष सुधांशु राणा ने कहा कि जब-जब चुनाव आते हैं, नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व वाली पार्टी विश्वविद्यालयों के कुलपति और प्रिंसिपलों पर आर्थिक दबाव बनाती है। 2024 के चुनाव के दौरान हजारों छात्रों की स्कॉलरशिप रोक दी गई थी और वह पैसा चुनावी फंड में चला गया। उन्होंने यह भी कहा कि 2027 के चुनाव को देखते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय में कई कोर्सेज की फीस बढ़ाई जा रही है। अगर इसी तरह फीस बढ़ती रही तो गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा हासिल करना मुश्किल हो जाएगा। …….. ये खबर भी पढ़ें… लखनऊ में भीषण गर्मी, दोपहर में तापमान 41°C पार:लोग छाता और गमछा ओढ़कर निकले; स्कूलों से घर जा रहे बच्चे परेशान लखनऊ में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। आज सोमवार को सुबह तेज धूप निकली। सुबह से हल्की पछुआ हवाओं ने मौसम में गर्मी बढ़ा दी। दोपहर 12:30 बजे शहर का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। पैदल चलने वाले लोग छाता और गमछा ओढ़कर ही बाहर निकलते दिखे। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अफेयर से नाराज पिता ने बेटी की हत्या की:लखनऊ में दोस्त के साथ मिलकर कार में गला दबाया, चेहरा तेजाब से जलाकर बाराबंकी में फेंका
    Next Article
    बरेली में मौलाना बोले- धीरेंद्र शास्त्री लोगों को भड़का रहे:कथावाचक को कोर्ट तलब करे, ज्ञानवापी ऐतिहासिक मस्जिद; कलंक नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment